पूर्वी सिंहभूम: झारखंड के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपोड़ा-नागुड़साईं क्षेत्र में एक बार फिर डर का साया गहरा गया है। यहां की नदी में द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक बम मिलने से ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया है।
मछली पकड़ने गए लोगों ने देखा बम बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोग रात के समय नदी में मछली पकड़ने गए थे। भीषण गर्मी के कारण नदी का जलस्तर काफी नीचे गिर गया है, जिससे पानी के अंदर छिपा यह बम साफ दिखाई देने लगा। इसे देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।
इलाके में पहले से है दहशत यह क्षेत्र बम मिलने की घटनाओं से पहले भी चर्चा में रहा है। पिछले महीने 17 मार्च को सुवर्णरेखा नदी के किनारे एक बम बरामद हुआ था। विशेषज्ञों की जांच में खुलासा हुआ था कि वह बम अमेरिका निर्मित था, जिसका इस्तेमाल द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान किया गया था। तब सेना की टीम ने करीब 8 दिनों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया था।
प्रशासन की क्या है तैयारी? इस मामले को लेकर बहरागोड़ा के थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके की घेराबंदी करने की तैयारी है। बम को डिफ्यूज करने के लिए एक बार फिर वरीय अधिकारियों और सेना की विशेषज्ञ टीम को सूचित किया जाएगा।
ग्रामीणों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल बार-बार पुराने बम मिलने से स्थानीय लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को इस पूरे इलाके की गहनता से जांच करवानी चाहिए ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके। फिलहाल, घटनास्थल के पास लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में नदी में फिर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का बम, ग्रामीणों में दहशत. पुलिस को सूचना, प्रशासन से सुरक्षा और जांच की मांग.#Jharkhand #EastSinghbhum #Baharagora #BreakingNews #PrabhatKhabar pic.twitter.com/IandpRFgaj
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) April 16, 2026
कैसा हराया वायरल गर्ल सहर शेख पर पद गंवाने का संकट, फर्जी जाति प्रमाणपत्र का लगा आरोप
लिफ्ट के गेट में फंसा 5 महीने के बच्चे का हाथ, बाल-बाल बची जान; रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
IPL 2026: चेन्नई की जबरदस्त वापसी, केकेआर प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर
MP बोर्ड रिजल्ट 2026: सरकारी स्कूलों का जलवा; बेटियों की कामयाबी ने रचा इतिहास
ईरान की पड़ोसी देशों को कड़ी चेतावनी: अमेरिका और इजरायल का साथ देना बंद करें
महिला आरक्षण बिल: क्या दो-तिहाई बहुमत की चुनौती पार कर पाएगी सरकार?
सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें CM: भाजपा के 75 साल के इतिहास में पहली बार मिला अपना मुख्यमंत्री
बंदर अब्बास से बंदर खुमैनी तक: क्या जानते हैं आप ईरान के बंदरगाहों में छिपे बंदर शब्द का असली मतलब?
हार के बावजूद नहीं डिगा अजिंक्य रहाणे का आत्मविश्वास, बोले- टीम में जल्द होंगे बड़े बदलाव
ईरान की घेराबंदी: अमेरिका ने 10,000 सैनिकों के साथ हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बिछाया नौसैनिक जाल