खेल-खेल में मौत को बुलावा: ड्रम पर चढ़कर गेट खोल रहा था मासूम, गले में फंसी चेन और फिर...
News Image

चेतावनी: माता-पिता के लिए यह वीडियो एक बड़ी सीख है।

घर के काम में व्यस्त रहने वाले माता-पिता अक्सर बच्चों को घर के अंदर सुरक्षित समझकर बेफिक्र हो जाते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो हर किसी की रूह कंपाने के लिए काफी है। यह वीडियो बताता है कि बच्चों की जरा सी लापरवाही और बड़ों की अनदेखी कितनी घातक साबित हो सकती है।

ड्रम का सहारा, पल भर में बदल गई तस्वीर वीडियो में दिख रहा है कि घर के बाहर तीन बच्चे खेल रहे हैं। एक मासूम बच्चा गेट खोलने की कोशिश करता है, लेकिन उसकी लंबाई कम होने के कारण वह गेट की कुंडी या चेन तक नहीं पहुंच पाता। उसने चतुराई दिखाते हुए पास रखे एक नीले प्लास्टिक के ड्रम को गेट के पास घसीटा और उस पर चढ़ गया।

गले में फंसी चेन और फिसला पैर ऊंचाई पाकर बच्चा गेट की चेन तक तो पहुंच गया, लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया। उसने गेट की चेन को पकड़ा, जो अनजाने में उसके गले के चारों ओर लिपट गई। इसी बीच, उसके पैरों के नीचे से नीला ड्रम अचानक फिसल गया। बच्चा हवा में लटक गया और चेन उसके गले में कस गई।

तड़पता रहा मासूम, किसी को नहीं लगी भनक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा अपनी जान बचाने के लिए गेट पर पैर मारता रहा, लेकिन उसकी सांसें घुटने लगीं। उसके साथ मौजूद दूसरा बच्चा भी वहां मौजूद था, लेकिन वो कुछ समझ नहीं पाया। कुछ देर बाद वहां एक अन्य बच्ची आई, जिसने स्थिति को भांपते हुए ऊपर हाथ मारकर उस लड़के को गोद में उठाया और उसके गले से चेन निकाली।

क्या बच्चा सुरक्षित है? वीडियो के अंत तक बच्चा बेसुध नजर आ रहा है। फिलहाल, बच्चे की स्थिति क्या है या यह घटना कहां और कब घटी है, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि, यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अभिभावकों को बच्चों पर हर समय नजर रखने की सलाह दे रहे हैं।

डिस्क्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर तैयार की गई है। हम इस फुटेज की सत्यता और स्थान की पुष्टि नहीं करते हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

प्रशांत महासागर में छपाक : 54 साल बाद चांद से सुरक्षित लौटे आर्टेमिस-2 के एस्ट्रोनॉट्स

Story 1

जयपुर के होटल की अनूठी पहल: कूड़े में नहीं, जरूरतमंदों के पेट में जा रहा बचा हुआ खाना

Story 1

वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत का एनर्जी और सुरक्षा मिशन: विदेश मंत्री UAE में, विदेश सचिव यूरोप के दौरे पर

Story 1

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन के घर पर पेट्रोल बम से हमला, बाल-बाल बची जान; संदिग्ध गिरफ्तार

Story 1

ईरान की मध्यस्थता का नाटक या कूटनीतिक चाल? सऊदी अरब में पाकिस्तान ने उतारे लड़ाकू विमान

Story 1

ईरान ने हाथ जोड़कर कहा- शुक्रिया इंडिया! अब और मदद मत भेजना , भारतीयों के प्यार ने दुनिया को चौंकाया

Story 1

RR vs RCB: हारकर भी दिल जीत ले गए विराट, युवा वैभव को दिया खास तोहफा

Story 1

IPL 2026: राजस्थान की अजेय दौड़ और RCB की पहली हार से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

Story 1

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? चिराग पासवान ने तोड़ी चुप्पी, नई सरकार का फॉर्मूला हुआ लीक

Story 1

ट्रंप की धमकी पर भड़का ईरान: कहा- होर्मुज का सच जान लें, ये कोई अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग नहीं है