गुवाहाटी में वैभव का तूफानी जलवा राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। उन्होंने महज 26 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 78 रनों की धुआंधार पारी खेली। वैभव की इस बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान ने जीत अपने नाम की।
विराट कोहली ने जीता दिल मैच हारने के बावजूद विराट कोहली का बड़प्पन देखने को मिला। उन्होंने इस युवा खिलाड़ी की हौसला अफजाई की और उन्हें एक खास तोहफा दिया। विराट ने वैभव की कैप पर अपना ऑटोग्राफ दिया।
क्या लिखा किंग कोहली ने? विराट ने ऑटोग्राफ देते हुए वैभव के लिए एक प्यारा संदेश भी लिखा। उन्होंने कैप पर लिखा, प्रिय वैभव, तुमने बहुत अच्छा काम किया। - विराट कोहली। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने इसे शेयर करते हुए लिखा, शानदार काम, अभी लंबा सफर तय करना बाकी है।
ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा अपनी इस शानदार पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी अब ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे निकल गए हैं। इस मैच के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। वैभव की बल्लेबाजी ने न केवल विशेषज्ञों को प्रभावित किया है, बल्कि क्रिकेट फैंस के बीच भी उनकी चर्चा तेज कर दी है।
मैच का संक्षिप्त हाल मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने रजत पाटीदार (63) और वेंकटेश अय्यर (नाबाद 29) की पारियों की बदौलत 202 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। जवाब में राजस्थान ने वैभव और ध्रुव जुरेल (नाबाद 81) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर 18 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
A job well done with a long road ahead! 💗 pic.twitter.com/tymVTrdeqK
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 11, 2026
ईरान को ट्रंप की चेतावनी: इस्लामाबाद पहुंचने से पहले जेडी वेंस ने शुरू किया माइंड गेम
अंतिम संस्कार में हुआ बड़ा खुलासा: ताबूत के पास भिड़ीं दो प्रेमिकाएं, जमकर चले लात-घूंसे
आर्टेमिस 2 मिशन सफल: चांद की सैर कर सुरक्षित लौटे 4 अंतरिक्ष यात्री, अब बारी ऐतिहासिक लैंडिंग की
बातचीत फेल हुई तो होगा जोरदार हमला: ट्रंप की ईरान को दो टूक चेतावनी
कलयुग के श्रवण कुमार : बुजुर्ग मां को पीठ पर लादकर स्टेशन पार कराते बेटे का वीडियो वायरल
50 साल बाद चांद से घर लौटे इंसान: NASA का ऐतिहासिक आर्टेमिस II मिशन सफल
दिल्ली मेट्रो में पति-पत्नी का हाईवोल्टेज झगड़ा: बेरोज़गारी और घर के कलह पर बहस हुई वायरल
वैभव सूर्यवंशी के तूफान के मुरीद हुए किंग कोहली, ऑटोग्राफ में लिखी दिल जीत लेने वाली बात
हुमायूं कबीर का 1000 करोड़ वाला स्टिंग: अमित शाह ने दो टूक कहा- 20 साल विपक्ष में बैठना मंजूर, पर इनसे नाता नहीं
रवि बिश्नोई की फिरकी में फंसे किंग कोहली, क्लीन बोल्ड होकर लौटे पवेलियन