आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी का जलवा जारी है। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ वैभव ने अपनी आतिशी पारी से साबित कर दिया कि वे भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा क्यों हैं।
दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी 202 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव ने भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए इस युवा बल्लेबाज ने किसी भी गेंदबाज को जमने का मौका नहीं दिया। उनकी बल्लेबाजी में कोई डर नहीं, बल्कि परिपक्वता नजर आई।
विराट कोहली ने दी शाबाशी मैच के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आरसीबी के दिग्गज विराट कोहली, वैभव सूर्यवंशी की राजस्थान रॉयल्स की कैप पर ऑटोग्राफ देते नजर आए। कोहली ने कैप पर लिखा, प्रिय वैभव, बहुत बढ़िया। यह पल युवा खिलाड़ी के करियर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
ऑरेंज कैप पर किया कब्जा इस यादगार पारी की बदौलत वैभव ने अब आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है। उन्होंने अपने ही साथी यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ते हुए चार मैचों में 200 रन बना लिए हैं। अब तक वे सीएसके और आरसीबी के खिलाफ दो अर्धशतक जड़ चुके हैं।
जुरेल के साथ यादगार साझेदारी वैभव ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 108 रनों की तूफानी साझेदारी की। वैभव के आउट होने के बाद जुरेल ने जिम्मेदारी संभाली और 43 गेंदों में नाबाद 81 रन बनाकर टीम को 12 गेंद शेष रहते जीत दिलाई। यह राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी जीत है, जिससे वे अंक तालिका में शीर्ष पर और मजबूत हो गए हैं।
आरसीबी की कोशिश नाकाम इससे पहले, आरसीबी ने रजत पाटीदार की 63 रनों की पारी के दम पर 201 रन बनाए थे। वेंकटेश अय्यर के इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में आने से टीम 200 के पार पहुंच सकी, लेकिन गेंदबाजी में आरसीबी के दिग्गज वैभव के खतरनाक खेल के सामने बेबस नजर आए।
मैच के बाद वैभव ने अपनी परिपक्वता दिखाते हुए कहा कि उनका ध्यान जश्न मनाने के बजाय सिर्फ अपने खेल की निरंतरता पर है। उन्हें अब क्रिकेट गलियारों में खतरनाक बच्चा के नाम से जाना जाने लगा है।
A job well done with a long road ahead! 💗 pic.twitter.com/tymVTrdeqK
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 11, 2026
पहले ईसाई बनो, फिर मिलेगा वेतन : रायपुर के नामी स्कूल में धर्मांतरण का सनसनीखेज खेल
जिसकी कभी कोर्ट में की थी पैरवी, उसी ने ली वकील की जान: मिर्जापुर में खौफनाक मर्डर मिस्ट्री
मुनीर की ड्रेस डिप्लोमेसी : ईरान के सामने वर्दी, अमेरिका के सामने सूट; क्या है इसके पीछे का गणित?
ईरान का खून से सना संदेश: इस्लामाबाद शांति वार्ता में अमेरिकी हमलों के सबूत लेकर पहुंचे प्रतिनिधि
ईरान-अमेरिका तनाव ने खोला दुनिया का सच: क्या भारत बन चुका है ग्लोबल कनेक्टिंग पावर ?
15 साल की उम्र में खौफ का दूसरा नाम बने वैभव सूर्यवंशी, दिग्गजों ने कहा- यह तो वीडियो गेम खेल रहा है
15 साल की उम्र में तूफानी बैटिंग, फिर भी क्यों दुखी हैं वैभव सूर्यवंशी?
IPL 2026: चेन्नई की जीत की तलाश या दिल्ली की वापसी? जानें किसका पलड़ा है भारी
वैभव सूर्यवंशी के तूफान से कांपा आरसीबी, विराट कोहली ने टैलेंट पर लगाई किंग की मुहर
ईरान-अमेरिका मध्यस्थता पर शशि थरूर का बड़ा बयान: यह सिर्फ पाकिस्तान ही कर सकता है