मथुरा में यमुना नदी में हुए भीषण नाव हादसे ने कई हंसते-खेलते परिवारों को मातम में बदल दिया है। शुक्रवार को पर्यटकों से भरी एक बोट के पलटने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग अभी भी लापता हैं। हादसे के दूसरे दिन भी सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
हादसे के शिकार ज्यादातर पंजाब के श्रद्धालु दुर्घटना के समय बोट में कुल 37 लोग सवार थे। मृतकों में ज्यादातर श्रद्धालु पंजाब के रहने वाले थे। 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जिनका इलाज चल रहा है। लापता लोगों में मानिक टंडन, पंकज मल्होत्रा, ऋषभ शर्मा, यश भल्ला और मोनिका शामिल हैं।
सब खुश थे, सेल्फी ले रहे थे अपनों को खोने वाले परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़िता सुमन गुलाटी ने बताया कि उनके परिजन गुरुवार शाम 7 बजे वृंदावन के लिए निकले थे। सुबह 9 बजे बात हुई थी, वे काफी खुश थे और वीडियो भेज रहे थे। इसके कुछ देर बाद ही बोट पलटने की मनहूस खबर मिली। एक अन्य रिश्तेदार ने बताया कि दोपहर ढाई बजे सोशल मीडिया पर सबने वीडियो देखा था, जहां वे सेल्फी ले रहे थे, लेकिन अब किसी का पता नहीं चल पा रहा है।
नाव कैसे पलटी? प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाव केसी घाट के पास नदी में एक तैरते हुए पोंटून (पीपा पुल का हिस्सा) से टकरा गई थी। इलाके में पानी का स्तर बढ़ने के कारण पीपा पुल को हटा दिया गया था, लेकिन उसके कुछ हिस्से पानी में रह गए थे। तेज हवाओं के बीच नाव का संतुलन बिगड़ा और वह गहरे पानी में पलट गई।
बड़ी लापरवाही: नहीं थी एक भी लाइफ जैकेट हादसे से ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सभी यात्री खुशी से राधे-राधे का जाप करते और तालियां बजाते दिख रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट है कि नाव पर सवार किसी भी यात्री को लाइफ जैकेट नहीं पहनाई गई थी। यह सुरक्षा में एक बड़ी चूक है, जो मौत का कारण बनी।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। मौके पर एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और सेना की टीम के साथ करीब 50 स्थानीय गोताखोर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। करीब 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त नाव को नदी से बाहर निकाला गया। फिलहाल, लापता लोगों की तलाश तेज कर दी गई है।
*#WATCH | Ludhiana, Punjab | A family member of the victim says, The bus (for Mathura) left for 7 pm yesterday...I had a telephonic conversation with my family member, they were very happy on reaching there...Someone from the family called us and told us that their boat had… pic.twitter.com/3875ZbPTnz
— ANI (@ANI) April 10, 2026
आईपीएल 2026: युवा ब्रिगेड का जलवा, ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 में शामिल सभी खिलाड़ी 25 से कम उम्र के!
इस्लामाबाद में आमने-सामने अमेरिका और ईरान: क्या शांति वार्ता से थमेगा मिडिल ईस्ट का संघर्ष?
ईरान-अमेरिका शांति वार्ता: इस्लामाबाद में आमने-सामने दोनों देश, क्या खत्म होगी दशकों की तनातनी?
15 साल का तूफान : वैभव सूर्यवंशी ने फिर जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक
खून से सने स्कूल बैग और मासूमों की यादें: क्या इस्लामाबाद में मिनाब 168 बदल पाएगा युद्ध का रुख?
दीपिका पादुकोण की चुप्पी पर भड़कीं ये एक्ट्रेस, सरेआम पूछा- पति की तारीफ करने में कैसी झिझक?
बदायूं: ऑपरेशन के बाद घर लौट रही CHO की चलती कार में जलकर मौत, बचाने की कोशिश में पति झुलसा
नासिक की MNC में अंधेरा : यौन उत्पीड़न, धर्मांतरण का दबाव और महिला पुलिस का अंडरकवर ऑपरेशन
3 ट्रिलियन डॉलर का प्राइवेट मार्केट डूबा तो आएगा 2008 जैसा महासंकट, ईरान-अमेरिका में शांति भी नहीं बचा पाएगी!
कर्नल पुरोहित के प्रमोशन पर घमासान: क्या देश संविधान से चलेगा या मनमानी से?