पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए स्टिंग ऑपरेशन ने भूचाल ला दिया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चेयरमैन हुमायूं कबीर का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कथित तौर पर 1000 करोड़ रुपये की डील का दावा किया गया है।
क्या है 1000 करोड़ की यह डील? TMC द्वारा जारी वीडियो में हुमायूं कबीर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वे किसी भी कीमत पर ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल करना चाहते हैं। आरोप है कि इस लक्ष्य के लिए बीजेपी और कबीर के बीच 1000 करोड़ रुपये का सौदा हुआ है, जिसमें 300 करोड़ रुपये एडवांस मिलने की बात भी कही गई है।
बड़े नेताओं और PMO का नाम आया सामने इस वायरल वीडियो में सिर्फ पैसों का ही नहीं, बल्कि बड़े राजनीतिक चेहरों का भी जिक्र है। हुमायूं कबीर ने कथित तौर पर विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के साथ बातचीत का संकेत दिया है। वीडियो में पीएमओ (PMO) और दिल्ली के केंद्रीय नेतृत्व का भी नाम लिया गया है।
उपमुख्यमंत्री बनने का लालच ? वीडियो में कबीर के हवाले से यह भी दावा किया गया है कि यदि वे इस रणनीति में सफल होते हैं और ममता बनर्जी को हराने में मदद करते हैं, तो उन्हें राज्य में उपमुख्यमंत्री का पद भी दिया जा सकता है। TMC का आरोप है कि बीजेपी हिंदुओं, मुसलमानों और मतुआ समुदाय को भ्रमित करने के लिए ऐसी B और C टीम का इस्तेमाल कर रही है।
TMC की ED जांच की मांग TMC नेता कुणाल घोष, फिरहाद हकीम और अरूप बिस्वास ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बड़ी साजिश करार दिया है। उन्होंने सवाल उठाया है कि पीएमओ के किस अधिकारी की इसमें संलिप्तता है? पार्टी ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) से कराने की मांग की है।
हुमायूं कबीर का पलटवार विवाद बढ़ता देख हुमायूं कबीर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, अगर उनके पास हिम्मत है, तो सबूत पेश करें। वे बताएं कि मैं किस बीजेपी नेता से मिला या कौन मुझसे मिला। अगर आरोप लगाने हैं तो वीडियो या कोई ठोस सबूत दिखाएं।
नोट: इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है।
Explosive video shows how Humayun Kabir allegedly admitted a ₹1000 Cr deal with BJP to fool Muslim voters & shift their votes to defeat TMC.
— নক্ষত্র | Nakshatra ❁ (@BombagorerRaja) April 9, 2026
Claims of talks with Suvendu Adhikari, Mohan Yadav & even Himanta Biswa Sarma.
If true, this is engineered manipulation at scale. pic.twitter.com/Sz3iHu2GL1
भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट से बाहर हो सकते हैं राशिद खान, खुद बताई बड़ी वजह
IPL 2026: शुभमन गिल की भारी चूक पर भड़के आशीष नेहरा, वायरल वीडियो में दिखा कोच का रौद्र रूप
दिल तोड़ देने वाली हार के बाद डेविड मिलर को ऐसे सांत्वना देते दिखे अक्षर पटेल, वीडियो वायरल
महाराष्ट्र का विन फॉर्मूला: वियतनाम की दिग्गज कंपनी करेगी 8.5 अरब डॉलर का निवेश, बदलेगी राज्य की सूरत
पुडुचेरी चुनाव 2026: साड़ी पहनकर पोलिंग बूथ पर पहुंची नीला , अनोखे रोबोट ने लूटी महफिल
KKR vs LSG: ईडन गार्डन्स में फिर मंडराया बारिश का साया, क्या पूरा हो पाएगा मुकाबला?
आतंक का गढ़, शांति का ढोंग: PSL 2026 में पाकिस्तान का ड्रामा देख भड़के फैंस
शुभमन गिल की बड़ी चूक, गुस्से से लाल हुए आशीष नेहरा; मैदान पर दिखा कोच का विकराल रूप
बंगाल में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक : पीएम मोदी की 6 गारंटियों से ममता सरकार में खलबली
चांद बावड़ी: भूलभुलैया से बैटमैन तक! राजस्थान का यह सीक्रेट खजाना है इंजीनियरिंग का करिश्मा