आईपीएल 2026 में बुधवार का मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेहद रोमांचक रहा। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मैच में गुजरात ने दिल्ली को महज 1 रन से हराकर उनकी जीत की लय को तोड़ दिया। हालांकि, मैच के दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसने हेड कोच आशीष नेहरा का पारा चढ़ा दिया।
शुभमन गिल की गलती पर भड़के नेहरा मैच के 16वें ओवर के दौरान गुजरात के कप्तान शुभमन गिल से एक बड़ी चूक हो गई। अशोक शर्मा की गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने सिंगल लेने की कोशिश की। गिल ने तेजी दिखाते हुए स्ट्राइकर एंड पर डायरेक्ट थ्रो मारा। गेंद स्टंप्स पर तो लगी, लेकिन दिशा भटककर बाउंड्री पार चली गई। इस गलती की वजह से दिल्ली को 4 अतिरिक्त रन (ओवरथ्रो) मिल गए।
डगआउट में आपा खो बैठे कोच मैच के ऐसे निर्णायक मोड़ पर मिली 4 रन की सौगात देखकर डगआउट में बैठे आशीष नेहरा अपना आपा खो बैठे। नेहरा को कैमरे पर बुरी तरह चिल्लाते और नाराजगी जाहिर करते हुए देखा गया। उनके साथ खड़े ईशांत शर्मा भी कोच के इस रौद्र रूप को देखकर हक्के-बक्के रह गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अंतिम ओवर में दिखा गुजरात का संयम गलतियों के बावजूद गुजरात टाइटंस ने भारी दबाव में मैच को हाथ से नहीं जाने दिया। आखिरी दो गेंदों पर दिल्ली को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे। डेविड मिलर ने सूझबूझ दिखाई और कुलदीप यादव के रन आउट होते ही दिल्ली की उम्मीदें खत्म हो गईं। गुजरात ने 1 रन से यह रोमांचक जीत दर्ज की।
गिल-बटलर की तूफानी बल्लेबाजी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत लड़खड़ाई थी, लेकिन कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने मोर्चा संभाला। गिल ने 45 गेंदों में 70 रनों की कप्तानी पारी खेली, जबकि बटलर ने मात्र 27 गेंदों में 55 रन जड़कर टीम को 210 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। अंततः यही स्कोर गुजरात की जीत का आधार बना।
Nehra ji 😭😭😭😭😭😭 pic.twitter.com/o4RUL5VEEh
— Lala (@FabulasGuy) April 8, 2026
पवन खेड़ा का कानूनी दांव: गिरफ्तारी से बचने के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
39 रुपये का दांव और 4 करोड़ का जैकपॉट: एक रात में बदली मजदूर की किस्मत
# जातो गंवाए, भातो न खाए: ईरान से मात खाकर ड्रॉफ्ट मोड में डोनाल्ड ट्रंप
हैवी ड्राइवर बने वैभव सूर्यवंशी: मैदान पर रिमोट कार संग मस्ती देख फैंस बोले- अभी तो लाइसेंस भी नहीं है!
बंगाल बनेगा ब्लू इकोनॉमी का हब , पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला
नोएडा की तर्ज पर अब ग्रेटर आगरा बनेगा नया इकोनॉमिक हब, सीएम योगी का मास्टरप्लान तैयार
दिल्ली में तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री, कोलकाता कनेक्शन से बढ़ी हलचल
ईरान में बढ़ता खतरा: भारतीय दूतावास ने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने के दिए निर्देश
बंगाल में सियासी पारा गरम: ममता और अभिषेक के बयानों पर EC पहुंची BJP, कार्रवाई की मांग
युद्धविराम के बाद भी सुलग रहा अमेरिका: क्या ट्रंप को कुर्सी से हटाने की हो रही तैयारी?