बिहार की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पहली बार अपना मुख्यमंत्री बनाने की दहलीज पर खड़ी है। इस बीच, कोलकाता से आई एक तस्वीर ने पटना के सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।
कोलकाता फोटो के सियासी मायने पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रचार के दौरान हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की एक साथ तस्वीर सामने आई है। इस भाई-भाई मिलन वाली फोटो को बिहार के कुशवाहा बिरादरीवाद के समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।
शुक्रवार को दिल्ली में मंथन भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली में बिहार कोर ग्रुप की अहम बैठक बुलाई है। खबर है कि इस बैठक में ही मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। पार्टी का संसदीय बोर्ड इस पर निर्णय लेगा। बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल को नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के बाद ही राज्य में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया तेज होगी।
14 अप्रैल का शुभ मुहूर्त राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि खरमास खत्म होने के बाद 14 अप्रैल का दिन शुभ माना जा रहा है। इसी दिन डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती भी है। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के पटना लौटने के बाद इस दिन कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
सम्राट चौधरी सबसे आगे, पर सस्पेंस बरकरार बिहार में सीएम पद के लिए सम्राट चौधरी का नाम सबसे प्रमुखता से चल रहा है। नीतीश कुमार के हालिया व्यवहार और बयानों से भी संकेत मिलते हैं कि सम्राट चौधरी को उनकी भी सहमति हासिल है। हालांकि, भाजपा में सीएम पद की रेस में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, दिलीप जायसवाल, जनक राम और रेणु देवी जैसे कई नाम भी चर्चा में हैं।
भाजपा का सरप्राइज दांव? भाजपा के पिछले फैसलों को देखते हुए नेताओं की धड़कनें तेज हैं। समर्थकों का एक खेमा जहां सम्राट चौधरी की दावेदारी पक्की मान रहा है, वहीं कुछ लोग 14 अप्रैल के मौके पर किसी दलित सीएम के सरप्राइज की संभावना से भी इनकार नहीं कर रहे हैं। दिल्ली में होने वाले फैसले से पहले पूरे बिहार की नजरें भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर टिकी हैं।
*पश्चिम बंगाल प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी से आत्मीय भेंट...@kpmaurya1 @samrat4bjp pic.twitter.com/yia7NTw8V6
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) April 7, 2026
IPL 2026: डेल स्टेन ने खोला राज, बुमराह के खिलाफ कैसे मास्टरमाइंड साबित हुआ 15 साल का वैभव
सिगरेट के छल्ले उड़ाते बाल बाबा के पैर छूने लगी भीड़: गुजरात से आया दहला देने वाला वीडियो
रामपुर: शारीरिक संबंध के दौरान पति ने शिक्षिका पत्नी का गला घोंटकर की हत्या, लाश छोड़कर हुआ फरार
होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने से भारत की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान, बाजार में आया जोश
सावधान: दिल्ली-NCR और UP में तूफानी बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, 3 दिन के लिए मौसम विभाग की सख्त चेतावनी
Hi Dear मैसेज से रहें सावधान: Netflix के नाम पर खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट
मोटोरोला का दमदार Stylus फोन हुआ लॉन्च: 50MP कैमरा और AI फीचर्स से है लैस
ईरान में फंसे भारतीयों के लिए अलर्ट: दूतावास ने जारी की तुरंत देश छोड़ने की सलाह
हिमंत बिस्वा सरकार पर पवन खेड़ा का बड़ा हमला: भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई असम की सियासत
दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में सीएम की सर्प्राइज एंट्री , अफसरों की गैरहाजिरी पर बरसीं रेखा गुप्ता