रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक बेहद ही खौफनाक वारदात सामने आई है। एक परिषदीय स्कूल की शिक्षिका एकता उर्फ पूजा की उनके ही पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना ने न केवल पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है, बल्कि समाज के रिश्तों की मर्यादा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दूध वाले ने खोला राज वारदात शिव विहार कॉलोनी की है। एकता मूल रूप से मुजफ्फरनगर की निवासी थीं और चमरौआ ब्लॉक में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं। वे अपने पति राहुल और बच्चे के साथ किराए के मकान में रहती थीं। सोमवार सुबह जब दूधवाला आया और जवाब नहीं मिला, तो मकान मालिक ने कमरा खुलवाया। अंदर का दृश्य देख सबकी रूह कांप गई; एकता की निर्वस्त्र लाश बिस्तर पर पड़ी थी और पति मौके से नदारद था।
शारीरिक संबंध के दौरान लिया जान जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का जो खुलासा हुआ, वह चौंकाने वाला है। आरोपी पति राहुल ने शनिवार रात शारीरिक संबंध बनाने के दौरान ही एकता का गला घोंट दिया था। हत्या की इस घटना को अंजाम देने के बाद वह शव को उसी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार, राहुल उसी दिन रामपुर आया था।
नशे की लत और दहेज का काला सच मृतका के पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि राहुल नशे का आदी है और पहले भी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती रह चुका है। पिता ने आरोप लगाया कि राहुल और उसका परिवार लंबे समय से दहेज के लिए एकता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी की जान ले ली।
आरोपी सलाखों के पीछे पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। एएसपी के अनुसार, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। कॉलोनी के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं, क्योंकि बाहर से सामान्य दिखने वाले इस परिवार के भीतर ऐसा खौफनाक तूफान चल रहा था, इसका किसी को भनक तक नहीं थी।
*दहेज की मांग कर प्रताडित करने तथा हत्या कर देने के अभियोग में वांछित अभियुक्त (पति) को गिरफ्तार करने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा दी गयी बाइट https://t.co/OKG1UxTuHQ pic.twitter.com/vsE18vNcEU
— Rampur police (@rampurpolice) April 7, 2026
वैभव सूर्यवंशी: क्रिकेट के एंग्री यंग मैन , जिसने जुबान दी तो बुमराह को भी जड़ दिया छक्का
बिहार स्वास्थ्य विभाग को मिला 4954 बूस्टर डोज , नीतीश कुमार ने एएनएम को सौंपी जिम्मेदारी
RPSC SI परीक्षा में छात्रा की सलवार के बटन काटे, वीडियो वायरल होने पर छिड़ी बहस
केरल चुनाव से पहले कैश फॉर वोट का घमासान, बीजेपी पर लगे गंभीर आरोप
अंतरिक्ष में प्लंबर बनीं नासा की एस्ट्रोनॉट: चांद मिशन के दौरान टॉयलेट ने क्यों मचाया बवाल?
वंदे भारत में परोसे गए खाने में निकला कीड़ा: IRCTC ने कैटरर पर ठोका 10 लाख का जुर्माना
गपशप करने वाली आंटियां याद आती हैं... न्यूजीलैंड में रह रहीं भारतीय महिला का वीडियो वायरल
गूगल ने सालों बाद सुनी यूजर्स की पुकार: Chrome में आया Vertical Tabs फीचर, ब्राउजिंग का अंदाज होगा अब नया
CSK की टूटी उम्मीदों में नई जान, 11 अप्रैल को होगी इस धाकड़ बल्लेबाज की वापसी
लाल मटका या काला मटका: भीषण गर्मी में किसका पानी रहेगा ज्यादा ठंडा? जानें सही चुनाव