वंदे भारत ट्रेन, जिसे भारतीय रेलवे की प्रीमियम और आधुनिक सुख-सुविधाओं वाली ट्रेन माना जाता है, एक शर्मनाक घटना को लेकर सुर्खियों में है। अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत ट्रेन में एक यात्री को परोसे गए खाने में कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया।
यात्री ने सोशल मीडिया पर खोली पोल आदित्य डडवानिया नामक यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान उनके कोच में कम से कम दो यात्रियों के खाने में कीड़े पाए गए। इसके बाद कोच के अन्य यात्रियों ने भी खाना खाने से इनकार कर दिया। यात्री ने कैटरर मेसर्स वृंदावन फूड प्रोडक्ट्स (आरके ग्रुप) की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मंत्रालय से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
IRCTC की सख्त कार्रवाई मामले के तूल पकड़ते ही IRCTC ने त्वरित संज्ञान लिया। आधिकारिक हैंडल से जवाब देते हुए IRCTC ने स्पष्ट किया कि सेवा प्रदाता के खिलाफ 10 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। साथ ही, कंपनी को अनुबंध समाप्त करने का नोटिस भी जारी कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर रसोई को सील कर वहां गहन सफाई और पेस्ट कंट्रोल का काम शुरू कर दिया गया है।
यात्रियों में गहरा आक्रोश सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, ट्रेन का खाना खाने से बचें, वरना शाकाहारी भोजन कब मांसाहारी (कीड़ों वाला) बन जाए, पता नहीं चलेगा। वहीं, अन्य यात्रियों ने चिंता जताई कि यदि हाई-प्रोफाइल वंदे भारत ट्रेनों का हाल यह है, तो सामान्य ट्रेनों में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता किस स्तर की होगी।
गुणवत्ता नियंत्रण पर उठे सवाल कई लोगों ने रेल प्रशासन से मांग की है कि केवल जुर्माना लगाना ही काफी नहीं है। यात्रियों का सुझाव है कि IRCTC को निरीक्षण दल गठित करना चाहिए, जो कच्चा माल, एक्सपायरी डेट और रसोई में स्वच्छता के मानकों की नियमित जांच करें। लापरवाही बरतने वाले कैटरर्स का लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द किया जाना चाहिए ताकि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ न हो।
Found an insect in Vande Bharat train food (Ahmedabad → Mumbai). Atleast 2 such cases in my coach, everyone stopped eating after that.
— Aditya Didwania (@adityadidwania) April 6, 2026
Vendor: M/S Brandavan Food Products (part of RK Group).@fssaiindia @AshwiniVaishnaw @RailMinIndia @IRCTCofficial
Just one request to the… pic.twitter.com/rNrfVaNN5b
RPSC SI परीक्षा में छात्रा की सलवार के बटन काटे, वीडियो वायरल होने पर छिड़ी बहस
गेट लॉस्ट से वॉकआउट तक: चुनाव आयोग और TMC के बीच क्यों हुआ भारी बवाल?
ईरान की जीत और सुपरपावर की शिकस्त: सीजफायर पर भारत के धर्मगुरुओं की बड़ी प्रतिक्रिया
# EPFO की चेतावनी: PF खाते की इन गलतियों से डूब सकता है आपकी मेहनत की कमाई और पेंशन का पैसा
IPL 2026: हार के बाद हार्दिक पांड्या का फूटा गुस्सा, गेंदबाजों पर साधा निशाना
पवन खेड़ा का नया वीडियो: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
CA फाइनल के छात्रों के लिए बड़ी खबर: अब साल में केवल दो बार होगी परीक्षा, ICAI ने जारी किया नया शेड्यूल
सीजफायर के बाद ट्रंप की मुश्किलें बढ़ीं: व्हाइट हाउस के बाहर इस्तीफे की मांग, 85 सांसदों ने भी खोला मोर्चा
बुमराह के सामने 15 साल के वैभव का दुस्साहस : दुनिया के सबसे घातक गेंदबाज के छुड़ाए छक्के
अपने बेटे को क्यों नहीं कर पाए पैरों पर खड़ा? , मंच पर अमिताभ बच्चन को लेकर समय रैना का विवादित कटाक्ष