कानपुर के चर्चित किडनी ट्रांसप्लांट कांड ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है। इस रैकेट के मुख्य सूत्रधार माने जा रहे डॉ. अफजल और उसके साथी परवेज सैफई का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे 500-500 रुपये की नोटों की गड्डियों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में डॉ. अफजल और परवेज सैफई एक बिस्तर पर बैठे हुए हैं। उनके सामने नोटों की मोटी गड्डियां बिखरी हुई हैं, जिन्हें लेकर वे बेफिक्र अंदाज में जश्न मनाते दिख रहे हैं। पुलिस का मानना है कि यह बेशुमार दौलत अवैध किडनी ट्रांसप्लांट के काले कारोबार से कमाई गई है। हालांकि, वीडियो कब का है और इसे कहां शूट किया गया, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
वीडियो सामने आते ही डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने इसे गिरोह की अवैध गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण सबूत माना है। पुलिस इसे एक अहम सुराग के तौर पर देख रही है और इसके आधार पर अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
जांच में खुलासा हुआ है कि परवेज सैफई इस गिरोह की एक बेहद अहम कड़ी था। वह मेरठ के डॉ. रोहित और उनकी सर्जिकल टीम को कानपुर लाने की पूरी लॉजिस्टिक व्यवस्था संभालता था। गाड़ियों की बुकिंग से लेकर ठहरने तक का इंतजाम वही करता था। पुलिस के अनुसार, परवेज ने अपनी गाड़ी से कम से कम तीन बार डॉक्टर की टीम को कानपुर पहुंचाया था और हर ट्रांसप्लांट में उसे मोटी कमीशन मिलती थी।
इस अवैध नेटवर्क का खुलासा 30 मार्च को हुआ था, जब केशवपुरम के आहूजा अस्पताल में बिहार के एक युवक की किडनी अवैध तरीके से निकालने की कोशिश की गई थी। इस मामले में अब तक अस्पताल संचालक डॉ. प्रीति आहूजा और उनके पति समेत 8 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
अभी भी डॉ. रोहित, डॉ. अली, डॉ. अफजल, डॉ. वैभव मुद्गल और नवीन पांडेय जैसे मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। डीसीपी एसएम कासिम आबिदी के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें मेरठ, गाजियाबाद, उन्नाव, जालौन और दिल्ली-एनसीआर में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि यह एक संगठित और शातिर गिरोह है, जिसकी कमर तोड़ने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
*500 के नोटों की गड्डियों के साथ दिखे कानपुर किडनी कांड के फरार आरोपी का सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है. आरोपी की तलाश में कई जिलों में लगातार दबिश दी जा रही है#Kanpur pic.twitter.com/bl1lp3c3Xf
— NDTV India (@ndtvindia) April 6, 2026
बीजेपी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि मां है : स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी
आवेश खान की एक गलती पड़ती भारी: ऋषभ पंत की शानदार पारी पर मंडराया था डेड बॉल का खतरा
सीएसके की बदहाली पर भड़के अश्विन: टीम के पास कोई प्लानिंग नहीं, सिर्फ वाइड यॉर्कर का खेल
भवानीपुर का घमासान: ममता बनाम सुवेंदु, क्या ढह रहा है टीएमसी का किला?
क्या ईरान में एक दिन में गिरे अमेरिका के 10 जेट? पूर्व CIA अधिकारी के खुलासे से मचा हड़कंप
ट्रंप की धमकी सच हुई: ईरान के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला, मिडिल ईस्ट में छिड़ा ऊर्जा युद्ध
मैं सीएम की रेस में नहीं, सेवक बनने की दौड़ में हूं : विजय सिन्हा का बड़ा बयान
अमरुद तोड़ने पर 6 साल की मासूम को दी तालिबानी सजा, रिटायर्ड फौजी की माफी पर भड़के लोग
बंगाल जीतने के लिए बीजेपी का ब्रह्मास्त्र : 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मोदी-शाह और कंगना संभालेंगे मोर्चा
लेह में अनोखी नीलामी: ईरान के युद्ध पीड़ितों की मदद के लिए 25 हजार में बिका एक अंडा