पेंटागन के रेस्क्यू ऑपरेशन पर उठे गंभीर सवाल ईरान में अमेरिकी फाइटर जेट के गिरने और उसके बाद हुए रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर पूर्व सीआईए अधिकारी लैरी जॉनसन ने सनसनीखेज दावा किया है। उनका कहना है कि पेंटागन इस पूरे मामले में अमेरिकी जनता से झूठ बोल रहा है। जॉनसन के अनुसार, जिस एफ-15 (F-15) फाइटर जेट को गिराया गया, वह कोई सामान्य मिशन पर नहीं, बल्कि नतांज परमाणु संयंत्र पर हमले की तैयारी कर रहा था।
क्या था मिशन का असली सच? पूर्व सीआईए अधिकारी ने सवाल उठाया है कि एफ-15 को उस इलाके में क्या काम था? जॉनसन का दावा है कि विमान नतांज न्यूक्लियर रिएक्टर को निशाना बनाने की फिराक में था, तभी ईरान ने उसे मार गिराया। उन्होंने रेस्क्यू टीम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनके अनुसार, पायलट के रेस्क्यू की कहानी पूरी तरह से मनगढ़ंत है क्योंकि जिस दूरी पर यह मिशन था, वहां से वापस आना तकनीकी रूप से पेचीदा था।
एक दिन में 400 मिलियन डॉलर का नुकसान? जॉनसन का दावा है कि यह एक बड़ी सैन्य आपदा थी। वे कहते हैं कि एफ-15 के अलावा, अमेरिका को उस दिन भारी नुकसान उठाना पड़ा। उनके अनुसार, ईरान ने एक ही दिन में दो ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टर, दो C-130 विमान, चार लिटिल बर्ड्स और एक A-10 वॉरथॉग फाइटर जेट को मार गिराया। कुल मिलाकर 400 मिलियन डॉलर के अमेरिकी विमान राख हो गए।
अमेरिकी वॉर सेक्रेट्री पर भड़के सांसद ईरान युद्ध में अमेरिका की रणनीति और सैन्य नुकसान को लेकर पेंटागन में भी हड़कंप मचा है। अमेरिकी संसद में रिपब्लिकन सांसद कारबजल ने वॉर सेक्रेट्री पीट हेगसेथ की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने हेगसेथ को देश के लिए शर्मिंदगी करार देते हुए उन्हें अनफिट बताया। दरअसल, ईरान युद्ध के दौरान लिए गए फैसलों और सेना के जनरल रैंडी जॉर्ज को हटाने के फैसले पर हेगसेथ कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए।
युद्ध का सबसे छिपा हुआ पहलू? सोशल मीडिया पर जॉनसन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आम लोगों और रक्षा विशेषज्ञों के बीच चर्चा है कि अगर यह दावा सच है, तो यह अमेरिकी सैन्य इतिहास की सबसे बड़ी विफलता और अपमान हो सकता है। फिलहाल, पेंटागन की ओर से इन दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन ईरान को लेकर बढ़ते सवालों ने वॉशिंगटन की राजनीति को गरमा दिया है।
Absolute humiliation for the US military. Former CIA Officer Larry Johnson reveals Iran shot down an F-15, two Blackhawks, two C-130s, four Little Birds, and an A-10 Warthog in a single day. 400 million dollars of US aircraft completely obliterated! pic.twitter.com/JNMmZk17ZN
— Furkan Gözükara (@FurkanGozukara) April 5, 2026
ऋषभ पंत की करिश्माई जीत से छलके संजीव गोयनका के आंसू, वायरल हुआ भावुक पल
लेबर पेन में तड़पती महिला की वर्चुअल कोर्ट में पेशी, अस्पताल की जिद ने खड़े किए कई सवाल
दिल्ली: रिहायशी मकान को आग के हवाले करने का वीडियो वायरल, दो युवकों की तलाश में जुटी पुलिस
पटना में जमीन विवाद का खूनी खेल: होटल मालिक और उनके सहयोगी को मारी गोली
होर्मुज पर ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान का पलटवार: 47 साल में कुछ नहीं बिगाड़ पाए, अब क्या करेंगे?
मैं सीएम की रेस में नहीं, सेवक बनने की दौड़ में हूं : विजय सिन्हा का बड़ा बयान
संजीव गोयनका की आंखों में आंसू: हैदराबाद पर मिली जीत के बाद बदल गई ऋषभ पंत के साथ केमिस्ट्री!
असम में गरजे पीएम मोदी: कांग्रेस पर लगाया पाकिस्तान के सुर में बोलने का आरोप
दिल्ली-NCR समेत आधा भारत अलर्ट: 3 दिन होगी मूसलाधार बारिश और ओले, किसानों की बढ़ी चिंता
खेत में आपत्तिजनक हालत में मिले जदयू प्रखंड अध्यक्ष, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल