पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें देश के सबसे बड़े चेहरों से लेकर फिल्मी सितारों तक को शामिल किया गया है।
कौन-कौन हैं लिस्ट में शामिल? बीजेपी की इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शीर्ष पर हैं। इनके अलावा योगी आदित्यनाथ, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी, देवेंद्र फड़नवीस, शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्वा सरमा जैसे दिग्गज नेता बंगाल में प्रचार करेंगे।
ग्लैमर और राजनीति का मेल पार्टी ने अपनी मुहिम में ग्लैमर का तड़का भी लगाया है। लिस्ट में मिथुन चक्रवर्ती, कंगना रनौत, हेमा मालिनी, मनोज तिवारी और टेनिस स्टार लिएंडर पेस जैसे नाम शामिल हैं। स्थानीय नेतृत्व में सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, सुकांत मजूमदार और शांतनु ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
पीएम मोदी का हुंकार: 4 मई के बाद होगा हिसाब प्रधानमंत्री मोदी ने कूचबिहार में रैली कर प्रचार का आगाज कर दिया है। उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल शक्ति पूजा की धरती है और बीजेपी महिलाओं के सम्मान और समृद्धि के लिए लड़ रही है।
पीएम ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा। अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, इस बार न्याय की जीत होगी। टीएमसी के गुंडों के डर से डरने की जरूरत नहीं है, चुनाव के बाद एक-एक पाप का हिसाब लिया जाएगा।
चुनाव का गणित पश्चिम बंगाल में दो चरणों (23 अप्रैल और 29 अप्रैल) में मतदान होना है। 4 मई को चुनावी परिणाम घोषित किए जाएंगे। बीजेपी का पूरा जोर राज्य में टीएमसी के किले को ढहाने पर है।
अन्य बड़ी खबरें (इन-ब्रीफ)
*मतदान वाले दिन TMC के गुंडे आपको जितना भी डराएं, आपको कानून पर भरोसा रखना है।
— BJP (@BJP4India) April 5, 2026
इस चुनाव में बंगाल से भय भागेगा। भाजपा की महाविजय से भरोसा जागेगा।
मैं आपको भरोसा देता हूं, इस बार चुनाव के बाद इनके पापों का पूरा हिसाब किया जाएगा। चुन-चुन कर हिसाब किया जाएगा।
4 मई के बाद कानून… pic.twitter.com/oNm85u1wcU
अंपायर ने पी लिया आरसीबी का पानी, तो भड़क गए कप्तान रजत पाटीदार!
राजस्थान के रेगिस्तान में कश्मीर जैसा मंजर: बीकानेर में ओलों की चादर देख दंग रह गए लोग
संजीव गोयनका की आंखों में आंसू: हैदराबाद पर मिली जीत के बाद बदल गई ऋषभ पंत के साथ केमिस्ट्री!
होर्मुज स्ट्रेट से बेधड़क गुजरेंगे भारतीय जहाज: ईरान ने दी बड़ी राहत, तेल और गैस की सप्लाई होगी आसान
धुरंधर 2 फेम राकेश बेदी का विवादों से नाता: एक शब्द ने खड़ी की मुसीबत, मांगी सार्वजनिक माफी
राशन कार्ड धारकों को मुफ्त मोबाइल का मैसेज? जानें इस वायरल वीडियो का पूरा सच
बिहार शराबबंदी: 40 हजार करोड़ की काली कमाई पर तेजस्वी का सरकार से तीखा सवाल
ईरान का ट्रंप पर करारा प्रहार: अभद्र धमकी का दिया मलबे वाली तस्वीरों से जवाब
मैं सीएम की रेस में नहीं, सेवक बनने की दौड़ में हूं : विजय सिन्हा का बड़ा बयान
सावधान! दिल्ली-NCR समेत देश के बड़े हिस्से में बिगड़ेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट