क्या आपके टूथपेस्ट में नकली है? एक मशहूर विज्ञापन की लाइन थी, क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है? लेकिन आज का सवाल यह है कि क्या आपके टूथपेस्ट में केमिकल का जहर है? दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी के कंझावला इलाके में एक ऐसी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, जो नामी ब्रांड के नाम पर नकली टूथपेस्ट बना रही थी। यह खुलासा किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है।
3000 ट्यूब और 130 किलो जहर बरामद पुलिस की छापेमारी में फैक्ट्री से 3000 तैयार ट्यूब, 11 हजार से ज्यादा खाली ट्यूब और करीब 130 किलो संदिग्ध पेस्ट बरामद हुआ है। फैक्ट्री के मालिक हरिओम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि ये लोग नीले ड्रमों में रखे हुए अज्ञात जेल को ब्रांडेड टूथपेस्ट के ट्यूब में भरकर बाजार में बेच रहे थे। यह फैक्ट्री पिछले 6 महीनों से इसी तरह लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रही थी।
दांत ही नहीं, शरीर के लिए भी घातक नकली टूथपेस्ट केवल दांतों और मसूड़ों को ही बीमार नहीं करता, बल्कि यह जानलेवा भी हो सकता है। जांच में सामने आया है कि इनमें एंटीफ्रीज जैसे हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसे निगलने से पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। वहीं, इसमें मौजूद बैक्टीरिया मुंह में संक्रमण और सूजन जैसी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
8 लाख करोड़ का नकली कारोबार नकली सामान का जाल केवल टूथपेस्ट तक सीमित नहीं है। FICCI की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में नकली उत्पादों का बाजार 8 लाख करोड़ रुपये का है। इसमें पर्सनल केयर (क्रीम, शैंपू) का मार्केट 70 हजार करोड़ और पैक्ड फूड का मार्केट 2 लाख 20 हजार करोड़ से ज्यादा का है। रिपोर्ट के मुताबिक, 35% शहरी उपभोक्ता अनजाने में पिछले एक साल में नकली सामान खरीद चुके हैं।
कानून क्या कहता है? नकली सामान बेचना एक गंभीर अपराध है। भारतीय कानूनों के तहत दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है:
कैसे बचें? बाजार में बिक रहे नकली सामान का बड़ा हिस्सा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के जरिए खपाया जा रहा है। सामान खरीदते समय हमेशा आधिकारिक स्टोर चुनें, पैकिंग की गुणवत्ता जांचें और अगर कीमत बाजार भाव से बहुत कम है, तो सावधान हो जाएं। आपकी छोटी सी सतर्कता आपके और आपके परिवार के स्वास्थ्य की रक्षा कर सकती है।
#DNAमित्रों | - आपके दांतों को बीमार करने वाली साजिश, दिल्ली-NCR में रहने वाले लोग सावधान#DNA #DNAWithRahulSinha #Delhi #DelhiNCR #ToothPaste@RahulSinhaTV pic.twitter.com/00G6kW7Qhm
— Zee News (@ZeeNews) April 4, 2026
शीशमहल में राघव चड्ढा को मुर्गा बनाकर पीटा गया? AAP के पूर्व नेता के सनसनीखेज दावे ने मचाई हलचल
परमाणु दहलीज पर खाड़ी: बुशेहर पर हमलों से तबाही के मुहाने पर मध्य पूर्व
संस्कार उम्र से बड़े हैं! वैभव सूर्यवंशी का मैदान पर दिखा ऐसा अंदाज, आशीष नेहरा के पैर छूकर जीता सबका दिल
रील के नाम पर अश्लीलता नहीं, इस लड़के ने ट्रेन में पेश की जिम्मेदारी की मिसाल
क्या फेल हो गया दुनिया का सबसे महंगा लड़ाकू विमान? F-35 की साख पर ईरान का बड़ा प्रहार
युद्ध के मुहाने पर बसा आलीशान विला : होर्मुज जलडमरूमध्य में घर खरीदने का अजीबोगरीब ऑफर वायरल
इटावा: आसमान से गिरा जलती मिसाइल बना ड्रोन, मचा हड़कंप; अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा
उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार: मैं संसद में गाली देने नहीं गया
हिमाचल: काल बनकर आई अंधेरी रात, खाई में गिरी बस; 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत
बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज, क्या मुस्लिम चेहरों के साथ सधेगा समीकरण?