आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पद से हटाए जाने के बाद चड्ढा पर कई गंभीर आरोप लगे, जिसके बाद अब उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए पार्टी नेतृत्व को कड़ा जवाब दिया है।
झूठ को सच बनने से रोकने के लिए बोल रहा हूं राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि वे इस मामले में चुप रहना चाहते थे, लेकिन झूठ को बार-बार दोहराया जाए तो वह सच लगने लगता है। उन्होंने अपने ऊपर लगे तीन मुख्य आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह निराधार बताया।
शोर नहीं, जनता के मुद्दे उठाता हूं अपने बचाव में चड्ढा ने कहा, मैं संसद में शोर मचाने या गाली-गलौज करने नहीं गया हूं। मेरा उद्देश्य जनता से जुड़े मुद्दे उठाना रहा है। उन्होंने उन विषयों को गिनाया जिन पर उन्होंने सदन में आवाज उठाई:
वॉकआउट पर दी खुली चुनौती पार्टी के इस आरोप पर कि वे विपक्षी दलों के साथ वॉकआउट में शामिल नहीं हुए, चड्ढा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, मैं चुनौती देता हूं कि संसद के फुटेज खंगाल लिए जाएं। मैंने हर बार विपक्षी सदस्यों के साथ वॉकआउट किया है। आप कैमरे के फुटेज निकाल लीजिए, सब साफ हो जाएगा।
मेरे खिलाफ स्क्रिप्टेड अभियान चड्ढा ने दावा किया कि उनके खिलाफ एक संगठित और स्क्रिप्टेड अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, सबकी भाषा एक है, आरोप एक हैं। यह इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक सामूहिक हमला है। उन्होंने साफ किया कि उनका फोकस राजनीतिक ड्रामा नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को सदन में उठाना था।
हस्ताक्षर विवाद पर सफाई मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्ताव पर हस्ताक्षर न करने के आरोप पर चड्ढा ने तर्क दिया कि उन्हें इस बारे में जानकारी ही नहीं दी गई थी। उन्होंने सवाल किया, पार्टी के 10 सांसदों में से 6-7 ने हस्ताक्षर नहीं किए थे, फिर निशाना केवल मुझे क्यों बनाया जा रहा है?
राघव चड्ढा का यह पलटवार दर्शाता है कि पार्टी के भीतर मतभेद गहरे हो चुके हैं, और अब ये निजी आरोप-प्रत्यारोप सार्वजनिक मंच पर खुलकर सामने आ रहे हैं।
*मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता।
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 4, 2026
Three Allegations. Zero Truth.
My Response: pic.twitter.com/tPdjp04TLt
IPL इतिहास का सबसे घातक कैमियो: प्रियांश आर्या ने सिर्फ 11 गेंदों में पलटा पासा, बने प्लेयर ऑफ द मैच
राघव चड्ढा के बचाव में उतरे AAP सांसद, पार्टी की आंतरिक कलह पर दिया बड़ा बयान
शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की बल्ले-बल्ले, बढ़ा हुआ मानदेय इसी महीने से मिलेगा
पूर्व अमेरिकी सैनिक का खौफनाक सच: यूएई के लिए बने भाड़े के हत्यारे , हर महीने कमाए 10 करोड़
मुझे गिरफ्तार करने के लिए इंदिरा-राजीव और राहुल को लेना होगा दूसरा जन्म , हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस पर वार
करनाल में खौफनाक वारदात: चेकिंग से बचने के लिए नाबालिग ने पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटा
वाराणसी से स्कूल चलो अभियान का आगाज: सीएम योगी की शिक्षकों को दो-टूक, अपने बच्चों को भी सरकारी स्कूल में पढ़ाएं
क्या भारत-बांग्लादेश क्रिकेट के बीच जमी बर्फ पिघलेगी? ढाका की हाई-प्रोफाइल मीटिंग ने दिए ये संकेत
घायल हूं, इसीलिए घातक हूं : राघव चड्ढा ने AAP के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
ब्राजील में आसमान से मौत बनकर गिरा विमान: रेस्टोरेंट से टकराकर मलबे में बदली प्राइवेट जेट, 4 की मौत