असम विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, राज्य का राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर है। चुनावी रैलियों में बयानों की मर्यादा तार-तार हो रही है और जुबानी जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को एक चुनावी रैली में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
श्रीभूमि में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सरमा ने अपनी गिरफ्तारी की धमकियों का करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, जो लोग मुझे गिरफ्तार करने की बात करते हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि इसके लिए इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और राहुल गांधी को दोबारा जन्म लेना पड़ेगा। वे इस जन्म में मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
अपने संबोधन के दौरान सीएम सरमा ने विपक्ष पर व्यक्तिगत हमले भी किए। उन्होंने राहुल गांधी को पप्पू और गौरव गोगोई को छोटा पप्पू कहकर संबोधित किया। मुख्यमंत्री का यह आक्रामक अंदाज चुनावी मंचों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच बढ़ती कटुता को साफ दर्शाता है।
मुख्यमंत्री के इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखा, हिमंत बिस्वा सरमा को लगता है कि वे कानून से ऊपर हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि जितनी ऊंचाई पर आप खड़े होते हैं, गिरने की आवाज़ उतनी ही तेज होती है। सीएम हाउस से तिहाड़ तक का सफर तो बस शुरुआत है।
इससे पहले राहुल गांधी ने भी सरमा को राज्य का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार देते हुए सत्ता में आने पर कार्रवाई का वादा किया था।
राज्य की 126 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 9 अप्रैल 2026 को एक ही चरण में होगा। चुनाव के नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कुल 722 उम्मीदवार मैदान में हैं।
इस चुनाव में हिमंत बिस्वा सरमा, गौरव गोगोई, बदरुद्दीन अजमल और देवब्रत सैकिया जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। असम का यह चुनाव न केवल राज्य की सत्ता तय करेगा, बल्कि आने वाले समय के लिए बड़े राजनीतिक संकेत भी देगा।
VIDEO | Sribhumi: Assam CM Himanta Biswa Sarma on Congress MPs Rahul Gandhi and Gaurav Gogoi says, “Rahul Gandhi is ‘Pappu’ and Gaurav Gogoi is considered a ‘chhota Pappu’. Those who say they will arrest Himanta Biswa Sarma, Indira Gandhi, Rajiv Gandhi and Rahul Gandhi would have… pic.twitter.com/o5AirF7BSA
— Press Trust of India (@PTI_News) April 4, 2026
मिर्जापुर: नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए बना पीपा पुल 15 दिन में ही डूबा, प्रशासन में हड़कंप
गैस की किल्लत पर आप का सरकार से तीखा सवाल: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला है, तो लोग लाइनों में क्यों?
स्पेन में भारतीय जलवा: मिनर्वा अकादमी ने लिवरपूल को 6-0 से रौंदा
तुषार देशपांडे की जादुई गेंदबाजी: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से पटखनी दी
बिहार की राजनीति में नया उबाल: पोस्टर वॉर से जेडीयू में नेतृत्व संकट गहराया, निशांत कुमार का नाम आगे
महज़ 15 सेकेंड में कुत्ते का खूनी खेल, 4 लोगों को बनाया शिकार
तलाक को बनाया आजादी का उत्सव: रिटायर्ड जज पिता ने ढोल-नगाड़ों के साथ घर में किया बेटी का स्वागत
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: रिजल्ट से पहले छात्रों के लिए जारी हुई चेतावनी , ठगों से रहें सावधान
मदरसे में खौफनाक मंजर: 10 साल के मासूम को 36 बार डंडों से पीटा, चीखता रहा बच्चा
शादी में दिखा रहमान डकैत , डांस देख लोग बोले- यह 50% डाउनलोडेड है!