वॉशिंगटन में छिड़ी राजनीतिक हलचल के बीच रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की कुर्सी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप की कैबिनेट में जिस तेजी से फेरबदल हो रहे हैं, उसने हेगसेथ की नींद उड़ा दी है। अब पेंटागन के गलियारों में यह चर्चा जोर पकड़ चुकी है कि अगला नंबर उन्हीं का है।
ईरानी मीडिया ने इस स्थिति का फायदा उठाते हुए हेगसेथ को जमकर ट्रोल किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कटाक्ष करते हुए कहा गया, जिसके पास भी उनका नंबर हो, उन्हें कॉल करके कहें कि वे कॉल्स स्वीकार करना शुरू करें। जीवन में उतार-चढ़ाव तो आते रहते हैं, श्रीमान युवा युद्ध मंत्री। दरअसल, हेगसेथ पहले ईरान के खिलाफ आक्रामक बयान देकर सुर्खियों में रहे थे, जिसे लेकर अब तेहरान उन पर निशाना साध रहा है।
हेगसेथ की असुरक्षा के पीछे कई ठोस कारण हैं। मार्च 2025 में हुए सिगनलगेट स्कैम ने ट्रंप को नाराज कर दिया था, जब हेगसेथ से जुड़ी एक ग्रुप चैट में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक हो गई थी। इस घटना के बाद से ही ट्रंप और उनके बीच दूरियां बढ़ गई हैं।
हेगसेथ के लिए सबसे बड़ी चुनौती आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल हैं, जिन्हें उनकी कुर्सी का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। अपनी स्थिति को बचाने के लिए हेगसेथ ने हाल ही में आर्मी चीफ जनरल रैंडी जॉर्ज का इस्तीफा मांग लिया, क्योंकि वे ड्रिस्कॉल के बेहद करीबी थे।
डैन ड्रिस्कॉल की स्थिति इतनी मजबूत है कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस उनके लिए ढाल बनकर खड़े हैं। येल लॉ स्कूल के दिनों से ही वेंस और ड्रिस्कॉल के बीच गहरी दोस्ती है और दोनों ने इराक युद्ध में साथ काम किया है। ट्रंप प्रशासन में वेंस का प्रभाव होने के कारण ड्रिस्कॉल को हटाना हेगसेथ के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।
अगर हेगसेथ या ड्रिस्कॉल में से किसी की भी छुट्टी होती है, तो उत्तराधिकारी के तौर पर सीन पार्नेल का नाम सबसे आगे है। हेगसेथ के प्रवक्ता पार्नेल खुद को अगले आर्मी सेक्रेटरी के रूप में पेश कर रहे हैं। पार्नेल को अफगानिस्तान युद्ध के दौरान ब्रोंज स्टार और पर्पल हार्ट जैसे सम्मान मिल चुके हैं, जो उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाते हैं। अब देखना यह है कि ट्रंप का अगला कदम क्या होता है।
Anyone who has his number, give him a call and tell him to stop rejecting calls so much. Life has its ups and downs, Mr. Young Minister of War!!! pic.twitter.com/ZYCJrrNUq5
— Iran Military Media ☫ (@IRMilitaryMedia) April 3, 2026
बंगाल चुनाव: TMC का चुनावी शंखनाद, स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अनुभव और ग्लैमर का जबरदस्त मेल
आर्टेमिस II: इतिहास रच आगे बढ़ रहा मिशन, क्रिस्टीना कोच बनीं पृथ्वी से सबसे दूर जाने वाली महिला
क्या पापा ने आज हनुमान-सीता के साथ शूट किया? रामायण की शूटिंग के दौरान रणबीर की नन्हीं राहा के मासूम सवाल
8.4 करोड़ से 95 लाख का सफर: समीर रिजवी का कमबैक और दिल्ली कैपिटल्स की नई सनसनी
वाशिंगटन डीसी की सत्ता में बदलाव की दस्तक: मेयर पद की रेस में उतरीं भारतवंशी रिनी संपत
अब दादी बनेंगी रणदीप हुड्डा की मां: हरियाणावी फिल्म सांगी से शुरू किया नया सफर
क्या हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड के लिए छोड़ा मैच? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
एडवांस्ड सर्वाइवल किट और खास SERE ट्रेनिंग... दुश्मन के इलाके में कैसे खुद को जिंदा रखते हैं अमेरिकी पायलट?
हे भगवान! अमरूद के बाद अब नारियल में जहर का इंजेक्शन; वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ममता बनर्जी का कांग्रेस पर बड़ा हमला: मुश्किल वक्त में गायब हो जाती है ये पार्टी , BJP को लेकर भी दी चेतावनी