पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर तीखे हमले किए हैं। मालदा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस के रवैये पर सवाल उठाए और बीजेपी को लेकर मतदाताओं को सतर्क रहने की सलाह दी।
मुश्किल समय में कांग्रेस का साथ नहीं मिलता ममता बनर्जी ने कांग्रेस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल होने के बावजूद कांग्रेस का साथ नहीं मिलता। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने कांग्रेस को कई बार चुनाव आयोग के खिलाफ संयुक्त विरोध प्रदर्शन करने के लिए कहा था, लेकिन कांग्रेस ने साथ आने से इनकार कर दिया।
ममता ने तंज कसते हुए कहा, आज आप उम्मीदवार खड़े करेंगे और चुनाव जीतेंगे, लेकिन जब जनता के लिए लड़ने की बात आती है, तो आप साथ खड़े नहीं होते। मुश्किल समय में यह ग्रैंड पार्टी साथ नहीं देती।
बीजेपी को बैंक खाता नंबर न दें, वरना छीन लेगी पैसा बीजेपी पर निशाना साधते हुए सीएम ममता ने महिलाओं को खास चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता घर-घर जाकर आपसे बैंक खाता नंबर मांगेंगे और लालच देंगे कि वे पैसे भेजेंगे। ममता ने साफ कहा कि यह उनकी चाल है।
मुख्यमंत्री ने कहा, गलती से भी उन्हें अपना बैंक अकाउंट नंबर न दें। वे आपके लक्ष्मी भंडार योजना का पैसा निकाल लेंगे। यह टीएमसी सरकार की योजना है, बीजेपी के वादों पर भरोसा न करें।
बंगाल में चुनावी बिसात गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होने हैं। वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 213 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की थी, जबकि बीजेपी ने 77 सीटें हासिल की थीं। पिछले चुनाव में कांग्रेस और वाम मोर्चा का खाता भी नहीं खुल पाया था।
आने वाले चुनाव में ममता बनर्जी की यह आक्रामक रणनीति साफ इशारा करती है कि वह किसी भी हाल में विपक्ष को बढ़त नहीं लेने देना चाहतीं, चाहे वह बीजेपी हो या उनके साथ गठबंधन में रही कांग्रेस।
*#WATCH | Malda: Addressing a public rally, West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee says, We had told the Congress several times that we should go to the Election Commission together to protest, but you didn t go. Today, you ll field candidates and win elections, but you won t… pic.twitter.com/fRNUMWEBUs
— ANI (@ANI) April 4, 2026
दक्षिण 24 परगना में TMC नेता की स्टीमरोलर वाली धमकी, गिरफ्तारी के बाद मचा सियासी बवाल
# खौफनाक: करनाल में चेकिंग से बचने के लिए नाबालिग ने पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटा
विराट कोहली का ‘5वां विदेशी खिलाड़ी’ वाला विवाद: इंटरव्यू में छिड़ी बहस पर किंग कोहली ने दिया करारा जवाब
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का जलवा, आज गुजरात के खिलाफ मचाएंगे धमाल!
स्पेन में भारतीय फुटबॉल का चमत्कार : मिनर्वा अकादमी ने लिवरपूल को 6-0 से रौंदा
अब दादी बनेंगी रणदीप हुड्डा की मां: हरियाणावी फिल्म सांगी से शुरू किया नया सफर
बिहार की राजनीति में नया उबाल: पोस्टर वॉर से जेडीयू में नेतृत्व संकट गहराया, निशांत कुमार का नाम आगे
IPL 2026: रबाडा और आर्चर भी रह गए पीछे, अनजान गेंदबाज ने फेंकी सीजन की सबसे तेज गेंद
मिर्जापुर: नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए बना पीपा पुल 15 दिन में ही डूबा, प्रशासन में हड़कंप
सैफई के खेत में गिरा विशालकाय ड्रोन: अखिलेश यादव का सरकार से तीखा सवाल, आम लोगों की जान से खिलवाड़ क्यों?