आईपीएल का मूल मंत्र यत्र प्रतिभा अवसर प्राप्नोति (जहां प्रतिभा को अवसर मिलता है) एक बार फिर सच साबित हुआ है। शनिवार को गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक ऐसे युवा गेंदबाज का उदय हुआ, जिसने दिग्गज तेज गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है।
154.2 किमी/घंटा की रफ्तार का तूफान गुजरात टाइटन्स के 23 वर्षीय तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने पारी के 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर इतिहास रच दिया। उन्होंने 154.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर आईपीएल 2026 की अब तक की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसी ओवर में उन्होंने 150.7 किमी/घंटा की रफ्तार से भी एक गेंद डाली थी।
दिग्गजों को पछाड़ा अशोक का यह प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने एनरिक नॉर्खिया जैसे दुनिया के खूंखार पेसर्स को पीछे छोड़ दिया है। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 37 रन देकर शिमरॉन हेटमायर का अहम विकेट भी लिया। इससे पहले उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में मार्को यानसेन का विकेट लेकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।
भारत के सबसे तेज गेंदबाजों की सूची में जगह इस अविश्वसनीय रफ्तार के साथ, अशोक शर्मा अब आईपीएल इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में उमरान मलिक (157 किमी/घंटा) शीर्ष पर हैं, जबकि मयंक यादव भी इस सूची में अपनी छाप छोड़ चुके हैं।
कौन हैं अशोक शर्मा? जयपुर के रामपुरा गांव के रहने वाले अशोक के पिता एक किसान हैं। संघर्षपूर्ण शुरुआती दिनों में उनके पास अच्छे जूते तक नहीं थे। उनके भाई अक्षय ने आर्थिक तंगी के कारण खुद क्रिकेट छोड़ा ताकि अशोक का सपना पूरा हो सके। शुरुआत में पिता चाहते थे कि अशोक सरकारी नौकरी की तैयारी करें, लेकिन अशोक ने टेनिस बॉल से गेंदबाजी के गुर सीखकर अपनी मेहनत से आईपीएल तक का सफर तय किया।
संघर्ष से सफलता तक की कहानी अशोक को साल 2022 में केकेआर ने और 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने टीम में शामिल किया था, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला। 2026 में गुजरात टाइटन्स ने दांव लगाया और अशोक ने पहले ही मौके पर अपनी रफ्तार से पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया। डेल स्टेन को अपना आदर्श मानने वाले अशोक अब भारतीय क्रिकेट के अगले स्पीड स्टार के रूप में देखे जा रहे हैं।
*Blink and you miss it 😮
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2026
Ashok Sharma records the 𝗳𝗮𝘀𝘁𝗲𝘀𝘁 𝗯𝗮𝗹𝗹 𝗼𝗳 𝘁𝗵𝗲 𝘀𝗲𝗮𝘀𝗼𝗻 at 1⃣5⃣4⃣.2⃣ kmph 🔥
WATCH it here ▶️ https://t.co/coCcGMJpoq#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvRR | @gujarat_titans pic.twitter.com/2JBv0nNhzu
इटावा के खेत में गिरा 10 फीट लंबा ड्रोन, ग्रामीणों में फैली दहशत; अखिलेश यादव ने सरकार से मांगा जवाब
चलती ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी पड़ी भारी, प्लेटफॉर्म और बोगियों के बीच घिसटता रहा शख्स
हिना बलोच का सनसनीखेज दावा: 80% पाकिस्तान गे है , सोशल मीडिया पर मचा बवाल
रूहानी और ज़रीफ़ बने दुश्मन : ईरान में पूर्व राष्ट्रपति और विदेश मंत्री पर लगा जासूसी का आरोप
योगी का ‘मिशन शिक्षा’: काशी से शुरू हुआ ‘स्कूल चलो अभियान’, बोले- एक भी बच्चा न रहे शिक्षा से दूर
अमेरिका-ईरान जंग: 24 घंटे में गिरे 4 अमेरिकी विमान, ट्रंप के एयर सुपीरियरिटी के दावों की उड़ी धज्जियां
इजरायल-अमेरिका को ईरान की खुली परमाणु धमकी, खाड़ी देशों के खात्मे की चेतावनी
घायल हूं, इसीलिए घातक हूं : राघव चड्ढा ने AAP के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
रामायण में डबल धमाका: रणबीर कपूर निभाएंगे भगवान राम के साथ ये अहम किरदार!
लापता अमेरिकी पायलट पर ईरान का तंज: ट्रंप से ज्यादा हमारे पास सुरक्षित है आपका बेटा