सैफई (इटावा): इटावा के नंदपुर गांव में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब आसमान से 10 फीट लंबा एक रहस्यमयी ड्रोन सीधे गेहूं के खेत में आ गिरा। तेज धमाके के साथ ड्रोन के गिरने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
युद्ध की आशंका से सहमे ग्रामीण ड्रोन को गिरते देख आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालातों, विशेषकर इजरायल-ईरान तनाव के चलते ग्रामीणों के मन में तरह-तरह की आशंकाएं घर कर गईं। कई लोगों को लगा कि शायद युद्ध क्षेत्र से भटककर कोई मिसाइल उनके गांव आ गिरी है।
तकनीकी खराबी बनी वजह जांच में पता चला कि यह ड्रोन गुरुग्राम की एक निजी कंपनी लेट प्राइवेट लिमिटेड का है। सैफई हवाई पट्टी पर प्रशासन की अनुमति लेकर कंपनी ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही थी। उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के चलते ड्रोन अनियंत्रित हो गया और नजफ सिंह के खेत में जा गिरा। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रशासन की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके की घेराबंदी कर ड्रोन को कब्जे में ले लिया गया। एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने पुष्टि की है कि यह एक मानवरहित ड्रोन था, जो प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी खराबी से गिरा। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
अखिलेश यादव ने उठाए सवाल सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि ऐसी घटनाओं से जनता में दहशत फैलती है। उन्होंने सवाल किया कि यदि यह सरकारी परीक्षण का हिस्सा था, तो ग्रामीणों को पहले आगाह क्यों नहीं किया गया?
मुआवजे की मांग नंदपुर के ग्रामीणों ने सरकार से इस मामले में लापरवाही की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। खेत मालिक नजफ सिंह ने ड्रोन गिरने से अपनी गेहूं की फसल को हुए भारी नुकसान का आंकलन कर उचित मुआवजे की मांग की है। अखिलेश यादव ने भी सरकार से पीड़ित किसान को मानसिक आघात और फसल के नुकसान का मुआवजा देने की बात कही है।
*युद्ध के वातावरण में अचानक किसी खेत में एक बड़े ड्रोन के, गेहूँ के खेत में गिरने से इटावा ज़िले के सैफई इलाके के नंदपुर गाँव में दहशत और अफ़रातफ़री मच गयी। लोगों ने सोचा कहीं कोई मिसाइल तो नहीं, जो युद्ध क्षेत्र से भटक कर यहाँ आ गिरी है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 4, 2026
अगर ये किसी सरकारी परीक्षण-टेस्ट या… pic.twitter.com/2tlICy92BK
यूपी के शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की बल्ले-बल्ले! मानदेय में बढ़ोत्तरी और कैशलेस इलाज का तोहफा
राजस्थान अब सीधे जुड़ेगा अरब सागर से: नेशनल वाटरवे-48 से बदलेगी राज्य की आर्थिक तस्वीर
क्या हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड के लिए छोड़ा मैच? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
पाकिस्तान में 80% लोग गे ! ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलूच के दावे ने मचाई हलचल
हिंदूकुश में फिर कांपी धरती: 5.9 की तीव्रता से दहल उठा अफगानिस्तान, काबुल में 8 की मौत
हिंदी थोपने की साजिश: सीबीएसई सिलेबस पर एमके स्टालिन का बड़ा हमला, केंद्र को घेरा
सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का घातक हमला: क्या मिडिल ईस्ट में शुरू हो गया है प्रॉक्सी वॉर का नया अध्याय?
मैं संसद में शोर मचाने नहीं गया , पार्टी के आरोपों पर राघव चड्ढा का जोरदार पलटवार
बंगाल चुनाव: TMC का चुनावी शंखनाद, स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अनुभव और ग्लैमर का जबरदस्त मेल
इंदिरा-राजीव भी आ जाएं तो नहीं बिगाड़ पाएंगे मेरा कुछ , हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस को दी खुली चुनौती