अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार चर्चा के केंद्र में हैं 31 वर्षीय भारतवंशी रिनी संपत। तमिलनाडु में जन्मीं रिनी मेयर पद के लिए चुनाव लड़ने वालीं पहली दक्षिण एशियाई उम्मीदवार बनकर इतिहास रच रही हैं।
डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़ीं रिनी संपत का चुनावी एजेंडा काफी स्पष्ट है। उन्होंने अपने अभियान का नाम फिक्स द बेसिक्स (बुनियादी चीजों को ठीक करो) रखा है। उनका कहना है कि वे कोई पेशेवर राजनेता नहीं हैं, बल्कि एक आम नागरिक हैं जो शहर की खराब व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहती हैं।
रिनी की प्राथमिकताओं में सड़कों के गड्ढे भरवाना, पोटोमैक नदी में हो रहे जल रिसाव को रोकना, बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाना और पुलिस हेल्पलाइन में लगने वाले प्रतीक्षा समय को कम करना शामिल है।
तमिलनाडु के थेनी में जन्मीं रिनी सात साल की उम्र में अमेरिका आई थीं। पिछले एक दशक से वे वाशिंगटन डीसी में रह रही हैं। सरकारी अनुबंधक (गवर्नमेंट कांट्रेक्टर) के तौर पर काम करने वालीं रिनी ने अपने वीडियो संदेशों में अपने परिवार के संघर्ष को अपनी प्रेरणा बताया है। वे कहती हैं कि उनके दादा-दादी का धैर्य और पिता का अमेरिका जाने का साहसी निर्णय ही उन्हें सार्वजनिक सेवा की प्रेरणा देता है।
रिनी का अभियान पूरी तरह से ग्रासरूट यानी जमीनी स्तर पर आधारित है। महज चार हफ्तों में उन्होंने 15,000 डॉलर की राशि जुटाकर यह साबित कर दिया है कि वे जनता के बीच पकड़ बना रही हैं। उनका मानना है कि अगर उन्हें और संसाधन मिलते हैं, तो वे हर मतदाता तक अपनी बात मजबूती से पहुंचा सकती हैं।
वाशिंगटन डीसी में डेमोक्रेट्स का दशकों से दबदबा रहा है। 1975 के बाद से यहां कभी कोई रिपब्लिकन मेयर नहीं बना है। वर्तमान में यहां मेयर-काउंसिल प्रणाली लागू है। मेयर पद के लिए चुनावी दौड़ में रिनी के अलावा जेनीस लुईस जॉर्ज, केनियन मैकडफी, गैरी गुडवेदर, रॉबर्ट एल ग्रॉस और रोंडा हैमिल्टन जैसे दिग्गज शामिल हैं।
वाशिंगटन डीसी में मेयर पद के लिए प्राइमरी चुनाव 16 जून को होने हैं। इसके बाद मुख्य मुकाबला 3 नवंबर को होगा। अपनी सादगी और जमीनी मुद्दों के साथ रिनी संपत ने इस मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है।
DC, I m loving the candidate forums! We get to stand in front of our community and share exactly who we are and what we re fighting for and that s a simple message: Fix the Basics. We ll be at every single one we re invited to. See you soon! https://t.co/9po8DHxiyh pic.twitter.com/h2paYTzKyT
— Rini Sampath (@RiniSampath) March 24, 2026
मुंबई के मालाड में खूनी संघर्ष: दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
iQOO के 6 साल पूरे: गेमिंग स्मार्टफोन्स पर ₹6000 तक की भारी छूट, आज ही उठाएं फायदा
7 अप्रैल को पावर प्लांट और ब्रिज का खात्मा: ट्रंप की ईरान को अंतिम चेतावनी
एमपी के किसानों के लिए खुशखबरी: 7 अप्रैल से स्लॉट बुकिंग, 10 से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद
RCB से मिली लगातार तीसरी हार के बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने मानी अपनी गलती, छलका दर्द
TMC का कुशासन अब खत्म : कूचबिहार में गरजे पीएम मोदी, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का बदलेगा रूप: AI कैमरों और वर्ल्ड-क्लास सुविधाओं से लैस होगा नया स्टेशन
लेह में अनोखी नीलामी: ईरान के युद्ध पीड़ितों की मदद के लिए 25 हजार में बिका एक अंडा
चिन्नास्वामी में RCB का विस्फोट : रजत-टिम की आतिशबाजी के आगे पस्त हुई CSK, 43 रनों से जीता मुकाबला
IPL 2026: बेंगलुरु के तूफान में उड़ी चेन्नई, आरसीबी की लगातार दूसरी जीत