पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राज्य सरकार को भ्रष्टाचार, हिंसा और तुष्टिकरण का प्रतीक करार दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि कूचबिहार की यह भीड़ साफ संकेत दे रही है कि बंगाल में बदलाव की लहर चल रही है। उन्होंने दावा किया कि TMC सिंडिकेट अब पूरी तरह घबराया हुआ है और राज्य की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।
घुसपैठियों को बाहर करना हमारी प्राथमिकता प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि बंगाल में घुसपैठ एक गंभीर समस्या है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश को घुसपैठियों से मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC सरकार वोट बैंक की राजनीति के लिए विदेशियों को संरक्षण दे रही है।
सिंडिकेट राज का होगा हिसाब मोदी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि TMC के कुशासन और भ्रष्टाचार का हिसाब अब होने वाला है। उन्होंने कहा, चुनाव के बाद इनके पापों का पूरा हिसाब लिया जाएगा। चाहे कोई कितना भी बड़ा गुंडा क्यों न हो, कानून उन तक जरूर पहुंचेगा और न्याय होकर रहेगा।
नारी शक्ति और संदेशखाली का मुद्दा पीएम ने संदेशखाली की महिलाओं पर हुए अत्याचारों का जिक्र करते हुए कहा कि एक तरफ बंगाल में बेटियों की चीखें हैं, तो दूसरी तरफ मोदी की नारी शक्ति को सुरक्षा और सम्मान देने की गारंटी है। उन्होंने टीएमसी शासन में महिलाओं की असुरक्षा को राज्य के लिए शर्मनाक बताया।
लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर हमला प्रधानमंत्री ने मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की घटना का उल्लेख करते हुए इसे संवैधानिक संस्थाओं का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि ममता सरकार अपने आगे किसी कानून या संवैधानिक ढांचे को नहीं मानती। यह सरकार लोकतंत्र को लहूलुहान कर रही है।
जनसंख्या नियंत्रण पर सफाई अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने देश के सभी राज्यों को आश्वस्त किया कि जनसंख्या नियंत्रण के उपायों को अपनाने वाले राज्यों को सीटों के मामले में कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों की भागीदारी और अधिकार सुरक्षित रहेंगे और संसद में इस पर स्पष्ट नीति लागू की जाएगी।
*मैं कूच बिहार से देश के सभी राज्यों को मैं फिर याद दिलाता हूं कि जिन भी राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण में अच्छा काम किया है उनको सीटों के विषय में कोई नुकसान नहीं होगा, सभी का फायदा ही होगा।
— BJP (@BJP4India) April 5, 2026
सभी राज्यों की भागीदारी और सबके अधिकार सुरक्षित रहेंगे। हम संसद में इसपर पक्का ठप्पा… pic.twitter.com/fN1AMR6PCV
लाइव मैच में संजीव गोयनका का जादुई टोटका , ईशान किशन के आउट होते ही वायरल हुआ वीडियो
खेत में आपत्तिजनक हालत में मिले जदयू प्रखंड अध्यक्ष, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल
केरल में गरजें अमित शाह: बोले- मोदी भेजते हैं चावल, कम्युनिस्ट लगाते हैं अपना ठेला
राघव चड्ढा की टाइमलाइन से गायब हुईं मोदी-भाजपा विरोधी पोस्ट, सौरभ भारद्वाज ने कसा वॉशिंग मशीन वाला तंज
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अशांति के बीच घर खरीदने का मौका! वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
रियान पराग की कप्तानी ने जीता रवि शास्त्री का दिल, तारीफ में कह दी ऐसी बात!
मैग्नस कार्लसन के साथ सेल्फी और फिर विवाद: कौन हैं उभरती शतरंज स्टार अलुआ नूरमान?
शेरों को देखते ही एक्टिव हुई गजराज फैमिली, बच्चों को बचाने के लिए बनाया अभेद्य सुरक्षा कवच
ईरानी सरजमीं से अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू: नेतन्याहू ने ट्रंप को कहा- दोस्त तुम्हें सलाम
रडार को चकमा, इन्फ्रारेड से हमला: ईरान ने कैसे ढेर किए अमेरिका के एडवांस फाइटर जेट्स?