पश्चिम बंगाल पुलिस को मालदा हिंसा मामले में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। राज्य पुलिस ने हिंसा के मुख्य आरोपी और AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम को बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राज्य से भागने की फिराक में था।
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद जागी प्रशासन की नींद यह कार्रवाई मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान न्यायिक अधिकारियों पर हुए हमले के बाद की गई है। इस घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई थी, जिसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई थी।
एयरपोर्ट पर बिछाया गया था जाल पुलिस सूत्रों के अनुसार, खुफिया इनपुट मिला था कि मोफक्करुल इस्लाम हवाई मार्ग से फरार होने वाला है। पुलिस की एक विशेष टीम ने बागडोगरा एयरपोर्ट पर घेराबंदी की थी। जैसे ही आरोपी टर्मिनल के पास पहुँचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया। पेशे से वकील होने के बावजूद वह कानून के शिकंजे से नहीं बच सका।
अब तक 35 गिरफ्तार, NIA संभालेगी कमान ADG उत्तरी बंगाल के जयरामन ने बताया कि इस मामले में अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 19 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने पुष्टि की कि पूरे मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) अपने हाथ में लेगी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि घटनास्थल पर बचाव कार्यों में देरी क्यों हुई।
कौन है मोफक्करुल इस्लाम? मोफक्करुल इस्लाम पश्चिम बंगाल में AIMIM का एक प्रमुख चेहरा है। उसने 2021 के विधानसभा चुनाव में इताहार सीट से चुनाव लड़ा था। जांच में सामने आया है कि सुजापुर और कालियाचक में हुए हिंसक प्रदर्शनों के पीछे भी उसी का हाथ था। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उसे कालियाचक मामले में पूछताछ के लिए लाया जा रहा है।
*#WATCH | मालदा, पश्चिम बंगाल | मालदा घटना पर, ADG उत्तरी बंगाल के. जयरामन ने कहा, हमने अब तक 35 लोगों को गिरफ़्तार किया है और 19 मामले दर्ज किए हैं। मुख्य भड़काने वाला मोफ़क्करुल इस्लाम बागडोगरा में हिरासत में है। उसे यहाँ लाया जा रहा है। NIA इस मामले की जाँच अपने हाथ में लेगी।… pic.twitter.com/v6lJOARlPH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2026
फिर बदला मौसम का मिजाज: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट
राघव, तुम मोदी से डर गए हो : अपने ही सांसद पर AAP का बड़ा हमला, संसद में चुप्पी पर उठे सवाल
IPL 2026 पॉइंट्स टेबल: 6 मैचों का रोमांच, CSK की स्थिति चिंताजनक; जानें टॉप 5 टीमों का हाल
युवराज सिंह ने क्रिकेटरों को दी गोल्फ मंत्र , कहा- तनाव कम करने के लिए खेलें यह गेम
KKR के खिलाफ जीत के बाद अभिषेक शर्मा को तगड़ा झटका, BCCI ने लगाया भारी जुर्माना
CSK vs PBKS: क्या चेपॉक में होगी थाला की वापसी? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
शर्मनाक: बीमार मां के बाल खींचकर बेरहमी से पीटा, रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो
युद्ध के बीच मसीहा बना भारत: अफ्रीका और अफगानिस्तान को भेजा मदद का हाथ
क्या विदेशी हार्ट रिस्क कैलकुलेटर भारतीयों के लिए धोखा हैं? जानिए क्यों सुरक्षित दिखते हुए भी दिल पड़ रहा खतरे में
मालदा कांड पर ममता का बड़ा हमला: अमित शाह इस्तीफा दें, BJP और चुनाव आयोग खेल रहे आग से