आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच आज यानी शुक्रवार, 3 अप्रैल को महामुकाबला होने जा रहा है। चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होने वाले इस मैच से पहले चर्चाओं का बाजार गर्म है। फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या एमएस धोनी आज मैदान पर वापसी करेंगे?
वायरल वीडियो से जगी उम्मीदें धोनी के मैदान पर उतरने को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है। हाल ही में CSK ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें धोनी नेट्स में जमकर प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। इसके अलावा उनकी कुछ अभ्यास करती तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं। इन फुटेज को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि थाला शायद आज पंजाब के खिलाफ अपना जलवा दिखा सकते हैं।
क्या है धोनी की चोट का अपडेट? इससे पहले टीम प्रबंधन ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी थी कि धोनी काफ स्ट्रेन (पिंडली की चोट) से जूझ रहे हैं। उन्हें रिहैब के चलते आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों तक बाहर रहने की सलाह दी गई थी। इसी वजह से वे पहले मैच का हिस्सा नहीं बन सके थे।
मैनेजमेंट नहीं लेना चाहता रिस्क भले ही धोनी प्रैक्टिस करते दिखे हों, लेकिन आज के मैच में उनके खेलने पर सस्पेंस बरकरार है। टीम मैनेजमेंट किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं है। हालांकि, धोनी को नेट्स पर खिलाड़ियों को गाइड करते हुए जरूर देखा गया है। अगर वे आज इलेवन में शामिल नहीं भी होते हैं, तो वे डगआउट से टीम का हौसला बढ़ाते हुए जरूर नजर आएंगे।
जीत की तलाश में सीएसके ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को सीजन के अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स से 8 विकेट की हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर पंजाब किंग्स को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत का खाता खोलने के इरादे से उतरेगी। गौरतलब है कि पिछले सीजन में धोनी ने 135.17 के स्ट्राइक रेट के साथ 196 रन बनाए थे।
He s a silent guardian.
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 2, 2026
A watchful protector! 💛✨#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/Uax3cshu56
तमिलनाडु चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव, 27 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान, अन्नामलाई को लेकर सस्पेंस बरकरार
ईरान ने फोड़ दी अमेरिकी बाज की आंखें: क्या बोनयार्ड के कबाड़ से फिर उड़ान भर पाएगा पेंटागन का प्लान?
मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा पुल तबाह: अमेरिका-इजरायल के हमले से ईरान को लगा बड़ा रणनीतिक झटका
क्या वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजी करना भूल गए? अभिषेक शर्मा ने एक ओवर में कूटे 25 रन
सवा करोड़ का सोना, 25 लाख नकद: वारंगल सब-रजिस्ट्रार ऑफिस की रेड में मिला भ्रष्टाचार का खजाना
खामोश करवाया गया, हारा नहीं: राघव चड्ढा ने AAP के फैसले पर तोड़ी चुप्पी
ट्रंप का ईरान को अंतिम अल्टीमेटम : 37 हजार करोड़ के B1 ब्रिज को मलबे में बदला
चलती ट्रेन बनी प्राइवेट क्लब: यात्रियों की बदतमीजी देख भड़का इंटरनेट, रेलवे ने दिए जांच के आदेश
रॉकेट का हमला भी नहीं तोड़ पाया Tesla Model Y का दम, मालिक ने एलन मस्क को कहा शुक्रिया
क्या संजीव गोयनका और ऋषभ पंत के बीच सब ठीक है? LSG ने वायरल वीडियो के जरिए दी सफाई