इजरायल के नेतन्या शहर में चल रहे संघर्ष के बीच एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक रॉकेट हमले के दौरान आसमान से गिरा भारी-भरकम छर्रा (shrapnel) सीधे लारा शूस्टरमैन की Tesla Model Y पर आ गिरा। उम्मीद थी कि कार को भारी नुकसान होगा, लेकिन कार की मजबूती ने सबको दंग कर दिया।
क्या हुआ था उस दिन? घटना 30 मार्च 2026 की है। नेतन्या शहर में पार्क की गई 2024 मॉडल की इस इलेक्ट्रिक कार पर रॉकेट का एक टुकड़ा आकर गिरा। कार की ग्लास रूफ (कांच की छत) पर टकराने के बाद वह टुकड़ा अंदर घुसने के बजाय टकराकर दूर जा गिरा। हालांकि छत पर एक गहरा गड्ढा जरूर बन गया, लेकिन कार का ढांचा पूरी तरह सुरक्षित रहा।
मस्क को कहा सुरक्षा का प्रतीक कार की मालकिन लारा ने सोशल मीडिया पर हादसे की तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने कंपनी और एलन मस्क का आभार जताते हुए लिखा कि टेस्ला सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि भरोसे और असली सुरक्षा का नाम है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग कार की निर्माण गुणवत्ता (build quality) की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
क्यों नहीं टूटा टेस्ला का कांच? टेस्ला मॉडल Y को सुरक्षा मानकों के अनुरूप डिजाइन किया गया है। इसमें गीगाकास्ट तकनीक से बनी मजबूत बॉडी और विशेष ग्लास रूफ का इस्तेमाल होता है, जो बड़े से बड़े झटकों को झेलने में सक्षम है। यही कारण है कि इसे Euro NCAP द्वारा 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि कार का निचला हिस्सा (जहां बैटरी होती है) भारी होने के कारण इसका संतुलन भी बेहतरीन रहता है।
भारत में क्या है कीमत और खासियत? भारत में अगर आप इस सेफ्टी टैंक जैसी कार को खरीदना चाहते हैं, तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 59.89 लाख रुपये है।
यह घटना साबित करती है कि टेस्ला की इंजीनियरिंग न केवल तकनीक में आगे है, बल्कि जान बचाने के मामले में भी काफी भरोसेमंद है।
*From the Israeli Tesla facebook page
— Captain Eli (@TheCaptainEli) March 31, 2026
💥 Real Tesla Safety! 💥
On March 30, 2026, during a rocket attack in Netanya Israel, a heavy shrapnel piece fell directly onto my 2024 Tesla Model Y.
The glass roof took the full impact — it created a deep crater, but… pic.twitter.com/jZ7ra1OXfG
राज्यसभा में आप का बड़ा फेरबदल: राघव चड्ढा की छुट्टी पर अशोक मित्तल ने तोड़ी चुप्पी
संजीव गोयनका-ऋषभ पंत विवाद पर पूर्ण विराम: LSG ने जारी किया अनकट वीडियो
ईरान के सबसे ऊंचे पुल पर अमेरिका का प्रहार, ट्रंप ने दी समझौता या तबाही की चेतावनी
क्या लोकप्रियता ही बनी राघव चड्ढा की दुश्मन? AAP के फैसले पर छिड़ी सियासी जंग
दिल्ली मेट्रो में बड़ा बदलाव: 5 अप्रैल को सुबह 3 बजे से दौड़ेंगी ट्रेनें, जानें आपके रूट का अपडेट
मेरी सफलता से जलते हैं लोग... लगातार 2 हार के बाद आगबबूला हुए कप्तान अजिंक्य रहाणे
थलपति विजय का दरियादिल अंदाज: रोड शो के दौरान सड़क पर गिरे कपल के लिए रुकवा दिया अपना काफिला
क्या ईरान ने फिर मार गिराया अमेरिका का अजेय F-35? पेंटागन की चुप्पी ने बढ़ाई हलचल
CSK vs PBKS: क्या आज चेपॉक में दिखेगी धोनी की कप्तानी या फिर बाहर ही रहेंगे माही?
BPSC AEDO परीक्षा: आज से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, 14 अप्रैल से शुरू होगी लिखित परीक्षा