बिहार के छपरा में एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम के दौरान सेना के एक जवान का दर्द छलक पड़ा। सुपौल में तैनात सिपाही सहदेव कुमार ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के सामने अपनी आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई।
जमीन विवाद से तबाह हुआ परिवार सहदेव कुमार ने रोते हुए बताया कि उनके परिवार को भूमाफियाओं ने बुरी तरह परेशान कर रखा है। मामला इतना बढ़ गया कि जमीन विवाद के चलते उनके पिता की मौत हो गई और सदमे में उनके चाचा को ब्रेन हैमरेज हो गया। मढ़ौरा थाना क्षेत्र निवासी इस सैनिक ने कहा कि वह माफियाओं के आगे असहाय महसूस कर रहा है।
इंसाफ नहीं मिला तो जान दे दूंगा मंच पर भावुक हुए जवान ने अपनी लाचारी बयां करते हुए कहा, मेरी चार बहनें हैं, उनकी शादी कैसे करेंगे? हम कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने में सक्षम नहीं हैं। सर, अगर इंसाफ नहीं मिला तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। जवान की इस हालत को देखकर वहां मौजूद लोग भी सन्न रह गए।
डिप्टी सीएम ने दी ढांढस उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जवान को सांत्वना दी और समझाया कि आत्महत्या करना कायरता है। उन्होंने कहा, तुम देश की सुरक्षा करते हो, तुम खुद कमजोर मत पड़ो। तुम चले जाओगे तो तुम्हारे परिवार का क्या होगा? तुम्हें न्याय जरूर मिलेगा। अपराधियों से डरना नहीं है, वरना वे और हावी होंगे।
प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश इस घटना के बाद उपमुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तुरंत मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकारी या निजी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफियाओं को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन को अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है।
*बिहार के छपरा में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के सामने एक आर्मी जवान भावुक होकर रो पड़ा. उसने कहा कि जमीन विवाद के कारण उसके पिता का निधन हो गया और उसके चाचा को ब्रेन हेमरेज हो गया. जवान ने कहा, “हमें न्याय चाहिए हुजूर, नहीं तो हम भी अपनी जान दे देंगे. #Bihar pic.twitter.com/u1yflSIOJ5
— NDTV India (@ndtvindia) April 3, 2026
SC/ST एक्ट आंदोलन: राहुल गांधी की पीएम मोदी से मांग, वापस लें दलित-आदिवासी युवाओं पर दर्ज मुकदमे
एमएस धोनी की मैदान पर वापसी: क्या अगले मैच में थलाइवा भरेंगे हुंकार?
गौरव गोगोई की पाकिस्तान यात्रा पर नया खुलासा: रावलपिंडी जाने की बात स्वीकारते ही बढ़ीं मुश्किलें
इजरायल-अमेरिका का घातक प्रहार: ईरान का सबसे ऊंचा B1 ब्रिज ताश के पत्तों की तरह ढहा
गंभीर होना सीखें ट्रंप : मैक्रों की पत्नी पर अपमानजनक टिप्पणी के बाद भड़के फ्रांसीसी राष्ट्रपति
ईरान युद्ध के बीच US आर्मी चीफ अचानक बर्खास्त, रक्षा मंत्री का बड़ा एक्शन
बंगाल में कानून का राज खत्म, अब कोई सुरक्षित नहीं : मालदा कांड पर बिहार के मंत्री का ममता सरकार पर बड़ा हमला
रील के चक्कर में खाक होने से बची जान: राजस्थान में स्कॉर्पियो को डीजल से धोना पड़ा भारी
आप खेल के लिए जहर हैं - संजीव गोयनका पर बरसे ललित मोदी, मांगी इस्तीफे की मांग
मालदा घेराव कांड: मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम की गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राज