आप खेल के लिए जहर हैं - संजीव गोयनका पर बरसे ललित मोदी, मांगी इस्तीफे की मांग
News Image

आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका के बीच विवाद गहराता जा रहा है। मोदी ने एक बार फिर गोयनका पर तीखा हमला बोला है और उन्हें सीधे तौर पर जहरीला करार दे दिया है।

हार के बाद गोयनका का ट्वीट बना विवाद की वजह आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को मिली हार के बाद संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा, यह एक लंबा सीजन है और हार ऐसे पल हैं जो कुछ सार्थक बनाने का हिस्सा हैं। मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है।

ललित मोदी का तीखा पलटवार गोयनका के इसी सकारात्मक संदेश पर ललित मोदी बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने गोयनका के पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा, आप लगातार और स्पष्ट रूप से आईपीएल की छवि खराब कर रहे हैं। आपको बैन किया जाना चाहिए। अपनी भलाई के लिए इस्तीफा दीजिए और स्टेडियम से दूर रहिए।

आप खेल और खिलाड़ियों के लिए जहर हैं ललित मोदी ने अपने हमले को और तेज करते हुए लिखा, आप खेल, इसकी गरिमा, इसके परिवेश, इसके फैंस और सबसे महत्वपूर्ण—खिलाड़ियों के लिए जहर हैं। आप जहरीले हैं।

मोदी ने आगे उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अपने व्यावसायिक कारखानों (फैक्ट्री) तक ही सीमित रहना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए यह भी जोड़ा, आप मेरे जीजाजी हैं, लेकिन मेरे लिए खेल पहले आता है, आप नहीं।

पहले भी आमने-सामने आ चुके हैं दोनों यह पहली बार नहीं है जब ललित मोदी ने संजीव गोयनका को निशाने पर लिया है। इससे पहले भी वह गोयनका पर तंज कस चुके हैं और सार्वजनिक रूप से उन्हें जोकर तक कह चुके हैं। आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिक और पूर्व कमिश्नर के बीच की यह तल्खी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भारी बारिश में भीग रहे थे बाघ के बच्चे, शख्स की हिम्मत और बाघिन का भरोसा देख दंग रह गई दुनिया

Story 1

जब तुम गुफाओं में थे, तब हम मानव अधिकार लिख रहे थे : ट्रंप की पाषाण युग वाली धमकी पर ईरान का करारा पलटवार

Story 1

ईरान का सबसे ऊंचा पुल तबाह: ट्रंप की दो टूक- समझौता करो या अंजाम भुगतो

Story 1

रील के चक्कर में खाक होने से बची जान: राजस्थान में स्कॉर्पियो को डीजल से धोना पड़ा भारी

Story 1

बंदर को खिलाया अदरक, फिर जो हुआ देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Story 1

ईरान की आर्थिक रीढ़ पर अमेरिका-इजरायल का सर्जिकल स्ट्राइक, 3300 करोड़ का B1 ब्रिज हुआ खाक

Story 1

पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा की चुप्पी ने मचाई हलचल, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास वीडियो

Story 1

मालदा हिंसा का मास्टरमाइंड ढेर: AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Story 1

चलती ट्रेन बनी प्राइवेट क्लब: यात्रियों की बदतमीजी देख भड़का इंटरनेट, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

Story 1

पुल और इमारतें दोबारा बन जाएंगी, लेकिन अमेरिका की साख हमेशा के लिए मिट्टी में मिल गई