तेहरान पर चौतरफा दबाव अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर सख्त लहजे में चेतावनी दी है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने कहा, ईरान का सबसे बड़ा पुल एक हमले में ढह चुका है। अब वक्त आ गया है कि ईरान समझौता कर ले, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए और उनके पास खोने के लिए कुछ भी न बचे।
तबाह हुआ मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा पुल ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच छिड़ी जंग में अब रणनीतिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जा रहा है। हालिया हमले में ईरान का मशहूर B1 ब्रिज पूरी तरह तबाह कर दिया गया है। यह पुल तेहरान को करज शहर से जोड़ता था। रिपोर्ट्स के अनुसार, 136 मीटर ऊंचा और 1,050 मीटर लंबा यह पुल मिडिल ईस्ट के सबसे बड़े पुलों में से एक था। इसे बनाने में करीब 37,000 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
तेजी से खत्म हो रही सैन्य ताकत ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सेना ने तेहरान की सैन्य क्षमता को लगभग खत्म कर दिया है। ट्रंप ने आने वाले 2-3 हफ्तों में और अधिक भयानक हमलों की चेतावनी दी है, जिसमें ईरान के पावर ग्रिड मुख्य निशाना हो सकते हैं।
बढ़ता मानवीय संकट जंग के कारण ईरान के हालात बेहद चिंताजनक होते जा रहे हैं। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस के अनुसार, देश में मेडिकल सुविधाओं और ट्रॉमा किट की भारी कमी हो गई है। 28 फरवरी से जारी हवाई हमलों में अब तक 2,000 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 26,500 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
रणनीतिक मोर्चे पर नई हलचल जंग के बीच हथियारों की नई खेप भी चर्चा में है। अमेरिकी सेना को प्लास्टिक से बने घातक हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल करते देखा गया है, जो छर्रों के बजाय शॉकवेव से दुश्मनों को ढेर करते हैं। उधर, अमेरिका के इस कड़े रुख के बाद चीन ने भी होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया है, जिससे मध्य पूर्व में वैश्विक तनाव और गहरा गया है।
US President Donald Trump posts on Truth Social, ...It is time for Iran to make a deal before it is too late and there is nothing left of what still could become a great country... pic.twitter.com/CrmxmVluPU
— ANI (@ANI) April 2, 2026
IPL 2026: हार के बाद फिर चर्चा में संजीव गोयनका, ऋषभ पंत संग बातचीत का वीडियो वायरल
राघव चड्ढा पर केजरीवाल का कड़ा प्रहार: उपनेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी लगी रोक
IPL में खेलने की जिद: श्रीलंकाई गेंदबाज ने बोर्ड को घसीटा कोर्ट, संन्यास की दी धमकी
25 करोड़ के कैमरन ग्रीन के साथ बीच मैदान पर हुआ अपमान , जूनियर खिलाड़ी ने जमकर सुनाई खरी-खोटी
मालदा में न्यायिक अधिकारियों को 9 घंटे बंधक बनाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्य सरकार को जारी किया नोटिस
गौरव गोगोई की पाकिस्तान यात्रा पर नया खुलासा: रावलपिंडी जाने की बात स्वीकारते ही बढ़ीं मुश्किलें
क्या LSG में फिर दोहराया गया राहुल वाला ड्रामा ? पंत और गोयनका की बहस पर मालिक ने तोड़ी चुप्पी
ऋषभ पंत के अपमान पर भड़के IPL के फाउंडर, संजीव गोयनका को दी ड्रामा कम करने की नसीहत
डेयरी वाले का अनोखा शावर जुगाड़ : भैंसों को नहलाने का तरीका देख लोग बोले- क्या गजब तकनीक है!
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को दिया बड़ा झटका, डिप्टी लीडर पद से हटाया