नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा में अपने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए सांसद राघव चड्ढा को बड़ा झटका दिया है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर राघव चड्ढा को सदन में पार्टी का डिप्टी लीडर (उप-नेता) पद से हटाने का औपचारिक आग्रह किया है।
बोलने पर भी पाबंदी की मांग पार्टी ने महज उन्हें पद से ही नहीं हटाया, बल्कि यह भी मांग की है कि राघव चड्ढा को आगे से आम आदमी पार्टी के कोटे से संसद में बोलने के लिए कोई समय न दिया जाए। इस कदम को पार्टी के भीतर बड़े फेरबदल और अंतर्कलह के तौर पर देखा जा रहा है।
अशोक मित्तल होंगे नए डिप्टी लीडर पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से राघव चड्ढा की जगह पंजाब से सांसद अशोक मित्तल को पार्टी का नया डिप्टी लीडर नामित करने का अनुरोध किया है। अशोक मित्तल अप्रैल 2022 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। वे रक्षा और वित्त जैसी महत्वपूर्ण संसदीय समितियों के सदस्य रहे हैं। साथ ही, वे भारत-अमेरिका संसदीय मैत्री ग्रुप का भी हिस्सा हैं।
सक्रिय रहे हैं राघव चड्ढा राघव चड्ढा भी अप्रैल 2022 से ही राज्यसभा सांसद हैं। बीते दो वर्षों में उन्होंने संसद में कई अहम सामाजिक मुद्दे उठाए हैं। विशेष रूप से उन्होंने पंचायत पति (महिला सरपंचों के अधिकारों का पुरुषों द्वारा इस्तेमाल) की समस्या पर सरकार को घेरा था।
सामाजिक मुद्दों पर मुखर रही है आवाज इसके अलावा, चड्ढा ने संसद में मासिक धर्म स्वच्छता (Menstrual Hygiene) के मुद्दे पर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की थी। उन्होंने इसे स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ जोड़ते हुए सामाजिक विफलता करार दिया था। इसके अलावा, उन्होंने गिग वर्कर्स की समस्याओं को समझने के लिए खुद एक दिन उनके साथ काम करके सुर्खियों बटोरी थीं।
पार्टी के इस अचानक लिए गए फैसले के बाद अब यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर चड्ढा जैसे मुखर सांसद को पार्टी ने दरकिनार करने का निर्णय क्यों लिया है।
AAP Sources: Aam Aadmi Party has informed the Rajya Sabha Secretariat that MP Raghav Chadha should not be allotted time to speak in Parliament. Further, the Aam Aadmi Party has submitted a letter to Rajya Sabha Secretariat to appoint MP Ashok Mittal as Deputy Leader of the party… pic.twitter.com/DquyHSze5P
— Press Trust of India (@PTI_News) April 2, 2026
हमारा लक्ष्य सत्ता परिवर्तन नहीं : ईरान संकट के बीच ट्रंप ने मिडिल ईस्ट के सहयोगियों को किया धन्यवाद
साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज रासी वैन डेर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
रामायण के राम: क्या रणबीर कपूर मिटा पाएंगे अरुण गोविल की दिव्य आभा वाली छाप?
50 साल बाद चांद की ओर: नासा का ऐतिहासिक आर्टेमिस 2 मिशन लॉन्च
मध्य-पूर्व में महायुद्ध : ईरान की तबाही और ट्रंप की ऐतिहासिक चेतावनी
मौत से समझौता: ट्रेन के पायदान पर बैठी बुजुर्ग का वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल
घर की जिम्मेदारियों के आगे घुटने टेकता एक मर्द , वायरल वीडियो देख आंखों में आ जाएंगे आंसू
CSK vs PBKS: चेन्नई की मुश्किलें बढ़ीं, पंजाब को मिली बड़ी राहत; मैच से पहले आई बड़ी अपडेट
बेटे को बचाने के लिए मां ही बनी कातिल: हजारीबाग में अंधविश्वास की बलि चढ़ी 13 साल की बेटी
राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक: फैंस ने बताया आदिपुरुष 2.0 , तो कुछ ने कहा- माइंड ब्लोइंग