इस्लामाबाद: मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने एक बड़ा दावा किया है। पाकिस्तान ने रविवार को घोषणा की है कि वह जल्द ही अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की मेजबानी करेगा। हालांकि, इस दावे पर वाशिंगटन और तेहरान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
मुस्लिम देशों के साथ मंथन पाकिस्तान में हाल ही में कई प्रभावशाली मुस्लिम देशों के प्रतिनिधियों की एक आपात बैठक हुई। इसमें तुर्की, मिस्र और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया। पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने दावा किया कि ईरान और अमेरिका दोनों ने वार्ता के लिए पाकिस्तान पर भरोसा जताया है।
ट्रंप का रुख और ईरान की चेतावनी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की मध्यस्थता पर तो चुप्पी साधे रखी, लेकिन यह जरूर कहा कि वाशिंगटन ईरान के साथ बातचीत कर रहा है और परिणाम सकारात्मक हैं। दूसरी ओर, ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर क़लीबाफ़ ने इस बातचीत को महज दिखावा करार दिया है। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ईरानी सेना अमेरिकी सैनिकों के कदम रखने का इंतजार कर रही है।
पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल शांतिदूत बनने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान खुद भी चौतरफा सवालों के घेरे में है। एक तरफ वह मध्यस्थता की बात कर रहा है, तो दूसरी तरफ उस पर अफगानिस्तान में हिंसा फैलाने और आम नागरिकों को निशाना बनाने के गंभीर आरोप हैं। काबुल के अस्पताल पर हुए हमले में 400 लोगों की मौत के बाद पाकिस्तान की शांति की अपील पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय संशय में है।
क्या यह एक कूटनीतिक चाल है? विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान की यह पहल क्षेत्रीय राजनीति में अपनी साख बचाने की एक कोशिश हो सकती है। जहां ईरान ने खुलेआम अमेरिकी अधिकारियों और कमांडरों के घरों को निशाना बनाने की धमकी दी है, वहीं पाकिस्तान की मध्यस्थता के दावों पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह सच में शांति प्रयास है या फिर दुनिया की नजरों में खुद को सुधारने का एक छलावा ।
फिलहाल, सोमवार को होने वाली वार्ता और उस पर दोनों महाशक्तियों की चुप्पी ने इस पूरे घटनाक्रम को और अधिक रहस्यमयी बना दिया है।
PROMOTING PEACE — Pakistan HOSTS Turkish, Egyptian and Saudi Arabian foreign ministers
— RT (@RT_com) March 29, 2026
The discussion focused on the development of the Middle East conflict and finding peaceful resolutions pic.twitter.com/lbXcy1afoT
UPPSC 2024 Result: दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं टॉपर, टॉप-10 में बेटियों का दबदबा
एयरपोर्ट पर ₹10 में चाय और ₹20 में समोसा: राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर दिखाया सस्ता सच
पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक: 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश और 50 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं
नीतीश कुमार के सियासी सफर पर भावुक हुए अशोक चौधरी, कहा- ऐसा नेता न पैदा हुआ है, न होगा
रायबरेली: दलित नाबालिग से बर्बरता, तिलक मिटाकर थूक चटवाने और पेशाब पिलाने की कोशिश
असम: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को महिला समर्थक ने किया किस , वायरल वीडियो पर गरमाई राजनीति
डॉलर के मुकाबले रुपया 95 के पार: वित्त मंत्री ने कहा - भारतीय अर्थव्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत
नीतीश का बड़ा मूव : विधान परिषद से इस्तीफा, क्या राज्यसभा के रास्ते बिहार की राजनीति से आउट?
तमिलनाडु की राजनीति में थलापति की धमाकेदार एंट्री: विजय का रोडशो और सत्ता की सीधी चुनौती
अब पानी और सीवर की शिकायतों का तुरंत समाधान: दिल्ली जल बोर्ड लाया नया डिजिटल सिस्टम