मौसम विभाग ने देश के बड़े हिस्से के लिए अलर्ट जारी किया है। दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। पूरे हफ्ते बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।
30 मार्च और 4 अप्रैल होंगे सबसे अहम भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस सप्ताह मौसम की सबसे अधिक सक्रियता 30 मार्च और 4 अप्रैल को देखने को मिलेगी। कश्मीर घाटी में इसका सबसे गहरा असर होगा, जहां भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
पहाड़ों और उत्तर भारत में अलर्ट जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मैदानी इलाकों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की पूरी संभावना है।
पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी पूर्वोत्तर भारत में 30 मार्च से 3 अप्रैल के बीच मौसम खराब रहेगा। अरुणाचल प्रदेश में 31 मार्च और 1 अप्रैल को जोरदार बारिश हो सकती है। इसके अलावा असम, मेघालय और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की आशंका है। यहां हवा की गति 30 से 50 किमी प्रति घंटा रह सकती है।
मध्य और पूर्वी भारत में ओलावृष्टि का खतरा झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ-साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई है। यहां भी 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
दक्षिण भारत में भी बेमौसम बारिश केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में भी 30 मार्च से 3 अप्रैल के बीच बारिश का असर दिखेगा। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषकर उन इलाकों में जहां ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।
*IMD Weather Alert 🌧️
— India Meteorological Department (@Indiametdept) March 30, 2026
Two active western disturbances are set to impact northwest India this week, with peak activity expected on March 30 & April 4, 2026.
Heavy rain/snowfall likely in Kashmir Valley today. Stay alert and stay safe!#IMDWeatherAlert #WesternDisturbances… pic.twitter.com/l0e3B7k3AQ
PSL में बड़ा विवाद: फखर ज़मान पर बॉल-टैम्परिंग का आरोप, कैमरे में कैद हुई शर्मनाक हरकत
हाथ जोड़ते ही लग गए वंदे भारत के ब्रेक! क्या ट्रेन है या आपकी प्राइवेट टैक्सी?
बॉल टैंपरिंग विवाद: शाहीन अफरीदी के लड़खड़ाए बोल, रमीज राजा के सवालों ने घेरा!
शुभमन गिल का रॉयल अंदाज: 3 करोड़ की मर्सिडीज में चंडीगढ़ की सड़कों पर दिखे प्रिंस
ईरान के तेल और खार्ग आईलैंड पर ट्रंप की नजर, मिलिट्री ऑपरेशन को लेकर किया बड़ा खुलासा
पाकिस्तान में कसाई पर भारी पड़ी गाय: रस्सी में उलझा और सड़क पर घिसटता चला गया शख्स
क्या तेज प्रताप यादव की आरजेडी में घर वापसी तय? भतीजी संग वायरल तस्वीरें दे रहीं संकेत
आसमान में खौफनाक टक्कर: अमेरिकन जेट और ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर के टकराने का डरावना वीडियो सामने आया
मैं अपना चेहरा नहीं दिखाऊंगा , अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी को दी खुली चुनौती
कल का मौसम: दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक बदलेगा मिजाज, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट