मुंबई एयरपोर्ट पर आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में वे मुंबई एयरपोर्ट स्थित उड़ान यात्री कैफे में मात्र 10 रुपये में चाय का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं।
यात्रियों की पहली पसंद बना उड़ान यात्री वीडियो में राघव चड्ढा ने बताया कि दिल्ली जाते समय उन्हें फ्लाइट से पहले चाय की तलब हुई। उन्होंने न केवल खुद सस्ती चाय पी, बल्कि वहां मौजूद अन्य यात्रियों से भी बात की। यात्रियों का कहना है कि यह सेवा फुल पैसा वसूल है और एयरपोर्ट के महंगे माहौल में यह एक बड़ी राहत है।
संसद से शुरू हुई थी मुहिम हवाई अड्डों पर खाने-पीने की चीजों की बेतहाशा कीमतों को लेकर राघव चड्ढा ने 2024 के शीतकालीन सत्र में आवाज उठाई थी। उनका तर्क था कि जहां पानी की बोतल और चाय आम यात्रियों की पहुंच से बाहर हो रही है, वहां सरकार को सस्ती कैंटीन की व्यवस्था करनी चाहिए।
चिदंबरम ने भी जताई थी चिंता एयरपोर्ट्स पर लूट मचाती कीमतों पर सिर्फ चड्ढा ही नहीं, बल्कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने भी चिंता जाहिर की थी। उन्होंने एक बार कोलकाता एयरपोर्ट पर टी-बैग वाली चाय के लिए 340 रुपये चुकाने का जिक्र करते हुए इसे बड़ी विसंगति बताया था।
कोलकाता से शुरू हुआ सफर सरकार ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए 19 दिसंबर 2024 को कोलकाता एयरपोर्ट पर देश का पहला उड़ान यात्री कैफे खोला। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को किफायती दरों पर स्नैक्स, चाय, कॉफी और पानी उपलब्ध कराना था।
अब देश भर में विस्तार कोलकाता की सफलता के बाद अब दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई अन्य प्रमुख हवाई अड्डों पर भी ये कैफे शुरू किए गए हैं। इन कैफे की लोकप्रियता यह साबित करती है कि यदि इच्छाशक्ति हो, तो एयरपोर्ट्स पर भी यात्रियों को वाजिब दाम पर सेवाएं दी जा सकती हैं।
*Visited the Udaan Yatri café at Mumbai Airport and had chai for just ₹10.
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) March 30, 2026
Was flying to Delhi and wanted chai before the flight. Spoke to several travellers while I was there. All of them happy, all of them saying the same thing: Easy on the pocket, good service, value for… pic.twitter.com/wOelXZ2iZS
नो किंग्स प्रोटेस्ट: अमेरिका से यूरोप तक सड़कों पर उतरे लाखों लोग, ट्रंप प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा
आये हुए और लाये हुए का खेल: अखिलेश यादव ने दादरी रैली से BJP पर साधा बड़ा निशाना
RBI के हस्तक्षेप के बावजूद रुपया पस्त: पहली बार 95 के नीचे फिसला भारतीय मुद्रा
राजगढ़ के बिट्टू तबाही के जज्बे को सलाम: अजनार नदी साफ कर बने आनंद महिंद्रा के मंडे मोटिवेशन
एयरपोर्ट पर शख्स की गुंडागर्दी: स्टाफ के चेहरे पर फूंका सिगरेट का धुआं, वीडियो देख भड़के लोग
एयरपोर्ट पर ₹10 में चाय और ₹20 में समोसा: राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर दिखाया सस्ता सच
कुर्सी जाएगी तो जाएगी! नोएडा जाने के अंधविश्वास पर सीएम योगी का सीधा और तल्ख प्रहार
ट्रंप की समझौते की जिद और ईरान का सख्त इनकार: क्या पाकिस्तान की मध्यस्थता काम आएगी?
ईरान से मिले 20 तेल टैंकर, ट्रंप का दावा- तेहरान में हो चुका है तख्तापलट
रायबरेली: दलित नाबालिग से बर्बरता, तिलक मिटाकर थूक चटवाने और पेशाब पिलाने की कोशिश