रैपर यो यो हनी सिंह का माई स्टोरी - इंडिया चैप्टर टूर इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। शनिवार को मुंबई के बांद्रा स्थित MMRDA ग्राउंड्स में हुए उनके कॉन्सर्ट में सिंगर ने अपने सुपरहिट गानों से समां बांध दिया। स्टेज पर हनी सिंह तो धमाल मचा रहे थे, लेकिन कॉन्सर्ट के बाहर का नजारा कुछ और ही था।
गेट पर चढ़ने की कोशिश, गार्ड्स के साथ बदतमीजी कॉन्सर्ट के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में एक महिला फैन गेट बंद होने के बावजूद अंदर घुसने के लिए जिद करती दिख रही है। जब सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे रोकने की कोशिश की, तो वह आपा खो बैठी और उन पर चिल्लाने लगी। महिला ने गार्ड्स को गालियां भी दीं, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
कुप्रबंधन पर उठे सवाल इस घटना ने कॉन्सर्ट के मैनेजमेंट पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इवेंट में शामिल हुए कई अन्य फैंस ने भी अव्यवस्था की शिकायत की है। लोगों का कहना है कि उन्हें एंट्री के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा, बिना रिस्टबैंड और बिना वैध टिकट वाले लोगों के अंदर घुसने की खबरों ने भी भीड़ के बेकाबू होने में बड़ी भूमिका निभाई।
सोशल मीडिया पर बंटी राय इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स दो गुटों में बंटे हुए नजर आए। एक तरफ जहां कुछ लोगों ने महिला के व्यवहार को गलत बताया और उसे मर्यादा में रहने की सलाह दी, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने इसे आयोजकों की विफलता करार दिया। फैंस का मानना है कि यदि मैनेजमेंट चुस्त होता और भीड़ पर नियंत्रण होता, तो ऐसी नौबत ही नहीं आती।
फिलहाल, इस पूरे मामले पर आयोजकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन हनी सिंह के इस कॉन्सर्ट में हुई इस घटना ने सुरक्षा और प्रबंधन के दावों की पोल खोल दी है।
Scence from Yesterday Yo Yo Honey Singh Concert 💀
— Sumit (@beingsumit01) March 29, 2026
- This girl arrive when Gate was close but she still try to argue with guards to open the gate 🤦 pic.twitter.com/h1WF61iQiF
गुजरात में जुल्म और ऊना की चीख : राहुल गांधी का बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला
इजरायल का मर्कवा बना कबाड़: हिज्बुल्ला ने 100 टैंक तबाह कर फौजी साख पर की बड़ी चोट
नोएडा का एटीएम और चाय का हिसाब: अखिलेश ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर किया जोरदार पलटवार
कौन हैं बारामूला एक्सप्रेस आकिब नबी? जिनके हुनर के मुरीद हुए पीएम मोदी
हार के बाद ईशान किशन का बड़ा बयान, विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर कही ये बात
धुरंधर 2 की बंपर कमाई देख पाकिस्तान में मचा हड़कंप, ल्यारी के लोगों ने मांगे 500 करोड़!
आएगा तो मोदी ही वाले वायरल वीडियो पर पीएम का जवाब, पिता की सेहत के लिए मांगी थी ये खास मदद
महायुद्ध की दहलीज पर दुनिया: होर्मुज में यूएसएस त्रिपोली की घेराबंदी, ईरान की धमकी- नरक में तुम्हारा स्वागत है
खुद को संभाल न सके, चले हैं दुनिया बचाने: होर्मुज पर पाक की फ्लॉप डिप्लोमेसी
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी: 81.79% छात्र सफल, जानें कैसे देखें अपना स्कोर