बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बहुप्रतीक्षित 10वीं मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। इस साल कुल 81.79 फीसदी छात्र सफल हुए हैं।
टॉपर्स का जलवा इस वर्ष का परिणाम छात्राओं के नाम रहा। सिमुलतला और वैशाली की छात्राओं ने 500 में से 492 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से राज्य में टॉप किया है। परीक्षा बोर्ड द्वारा पटना स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आधिकारिक तौर पर इन परिणामों की घोषणा की गई।
परीक्षा के महत्वपूर्ण आंकड़े राज्य भर से कुल 15 लाख 10 हजार 928 छात्रों ने इस परीक्षा के लिए नामांकन कराया था। इनमें से कुल 12 लाख 35 हजार 747 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। सफल होने वालों में 6 लाख 34 हजार 353 छात्राएं और 6 लाख 1 हजार 690 छात्र शामिल हैं।
परिणाम कैसे चेक करें छात्र अपना स्कोरकार्ड इन दो आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर देख सकते हैं:
रिजल्ट देखने की प्रक्रिया
गौरतलब है कि बिहार बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाएं इस साल 17 फरवरी से 25 फरवरी, 2026 के बीच आयोजित की थीं। पिछली बार की तरह इस बार भी 29 मार्च को ही परिणाम जारी कर बोर्ड ने समयबद्धता का रिकॉर्ड बरकरार रखा है।
*#BSEB #BiharBoard #Bihar #Matric_Result_2026 #BiharBoardResult pic.twitter.com/VEt5apzW2b
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 29, 2026
रेड कारपेट पर फिसले पाक के डिप्टी पीएम, स्वागत समारोह में हुआ Oops Moment
₹25,000 का भी सिलेंडर ले लेंगे, पर चाहिए सिर्फ मोदी : राजकोट के शख्स का वीडियो वायरल
चीन में रोबोट का हिंसक अवतार: डांस करते हुए बच्चे को जड़ा जोरदार थप्पड़
थलापति विजय का चुनावी बिगुल: दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव, 234 उम्मीदवारों के साथ भरी हुंकार
ऑपरेशन थिएटर बना खेल का मैदान: पाकिस्तान में डॉक्टरों की सर्जरी रेस देख दंग रह गई दुनिया
मिडिल ईस्ट में अमेरिका की अब तक की सबसे बड़ी सैन्य घेराबंदी: क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन?
वामन द्वादशी 2026: कब है भगवान विष्णु का पांचवां अवतार? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
LPG महंगाई के बीच रातों-रात 10 करोड़ की मालकिन बनीं किसान की पत्नी, हैरान कर देने वाली है पूरी कहानी
IPL 2026: पहले ही मैच में अंपायरिंग पर फूटा गुस्सा, क्या यह कैच विवाद बना हार की वजह?
ऑस्ट्रेलिया के आसमान में कयामत का मंजर: दोपहर में क्यों लाल हुआ शहर और क्या है इसका सच?