मिडिल ईस्ट में बारूद का धुआं अब और गहराता जा रहा है। अमेरिका ने क्षेत्र में 3500 से अधिक अतिरिक्त सैनिक तैनात कर दिए हैं, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि इजरायल और अमेरिका ईरान के खिलाफ जमीनी कार्रवाई की योजना बना रहे हैं। लेकिन इस बड़े दांव से पहले, इजरायल को लेबनान की सीमा पर हिज्बुल्ला से करारा झटका मिला है।
हिज्बुल्ला ने दावा किया है कि पिछले तीन हफ्तों के भीतर उन्होंने इजरायल के 100 मर्कवा (Merkava) टैंकों को नष्ट कर दिया है। ये टैंक इजरायल की जमीनी ताकत का मुख्य आधार माने जाते हैं। हिज्बुल्ला के लड़ाकों ने अपनी रणनीति बदलते हुए पहले इन टैंकों की गतिविधियों को ट्रैक किया और फिर सटीक मिसाइल हमलों से इन्हें कबाड़ के ढेर में बदल दिया।
इजरायल के एक मर्कवा टैंक की कीमत करीब 6 मिलियन डॉलर (लगभग 57 करोड़ रुपये) है। हिज्बुल्ला ने जिस तरह से इन महंगे टैंकों को चंद हजार डॉलर की मिसाइलों से निशाना बनाया है, उसने इजरायल को सैन्य के साथ-साथ भारी आर्थिक नुकसान भी पहुंचाया है। यह युद्ध केवल बारूद का नहीं, बल्कि संसाधनों को खत्म करने का भी बन चुका है।
मर्कवा टैंकों को दुनिया के सबसे सुरक्षित और उन्नत टैंकों में गिना जाता है। 65 टन वजनी यह टैंक 120mm की शक्तिशाली तोप और अचूक निशानेबाजी के लिए पहचाना जाता है। इसे शहरी इलाकों में लड़ाई के लिए विशेष रूप से बनाया गया है। इसके बावजूद, हिज्बुल्ला के हमलों ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या इजरायल की तकनीकी श्रेष्ठता अब सुरक्षित है।
इजरायल ने कुछ समय पहले दावा किया था कि उसने हिज्बुल्ला की सैन्य कमर तोड़ दी है और उसे हमास की तरह कमजोर कर दिया है। लेकिन ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान जिस तरह हिज्बुल्ला ने मुंहतोड़ जवाब दिया है, उससे इजरायल की रणनीतिक विफलताओं पर सवालिया निशान लग गए हैं।
अमेरिका की सैन्य तैनाती और हिज्बुल्ला का आक्रामक रुख यह स्पष्ट करता है कि यह जंग अब और भी अधिक विनाशकारी मोड़ पर है। पूरा इलाका खंडहर में बदल रहा है और रोजाना नए हमले हो रहे हैं। फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि यह युद्ध कब थमेगा, लेकिन इतना तय है कि इस बार इजरायल को उस नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी कल्पना शायद उसने नहीं की थी।
🇱🇧🇮🇱⚡Hezbollah
— King Chelsea Ug 🇺🇬🇷🇺 (@ug_chelsea) March 28, 2026
Targeting an Israeli Armored vehicle in the town of Deir Siryan, Southern Lebanon. pic.twitter.com/aY3nyfdWvy
ईरान की मिसाइलों पर थैंक्यू इंडिया क्यों? बारूद से ज्यादा कूटनीतिक धमाका!
IPL 2026: विराट कोहली की आतिशी पारी ने मचाया कोहराम, हार के बाद ईशान किशन को दिया खास संदेश
धुरंधर 2 की बंपर कमाई पर पाकिस्तान का दावा: ल्यारी के लोगों ने मांगे 500 करोड़, बोले- हमारे नाम पर कमाया मुनाफा!
विराट कोहली ने रचा इतिहास: IPL में चेज करते हुए पूरे किए 4000 रन, कोई आसपास भी नहीं!
क्लास में प्रोफेसर ने छात्र को कहा आतंकवादी : बेंगलुरु के प्रतिष्ठित कॉलेज में मचा बवाल, सस्पेंड हुए आरोपी
विदाई: रेमंड के कंप्लीट मैन और अदम्य साहसी विजयपत सिंघानिया नहीं रहे
झारखंड भाजपा में बड़ा फेरबदल: संताल परगना की अनदेखी से संगठन में बढ़ी नाराजगी
धुरंधर 2 का जलवा: नॉर्थ अमेरिका में तोड़ा बाहुबली 2 का 9 साल पुराना रिकॉर्ड!
आईपीएल 2026: विराट कोहली ने मैदान से अनुष्का को दी फ्लाइंग किस, जीत के बाद वायरल हुआ रोमांटिक मोमेंट
विराट कोहली का फ्लाइंग किस और अनुष्का का रिएक्शन: मैदान पर फिर दिखी किंग की रोमांटिक अदा