आईपीएल 2026 का बिगुल बजते ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने आक्रामक तेवर दिखा दिए हैं। सीजन के पहले ही मुकाबले में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से करारी शिकस्त दी।
94 गेंदों में ढहाया रनों का पहाड़ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 201 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। जवाब में उतरी आरसीबी ने रनों की बौछार कर दी। टीम ने महज 15.4 ओवर में 203 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
कोहली और पडिक्कल की जोड़ी का कहर फिल सॉल्ट के जल्दी आउट होने के बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला। पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रनों की धुआंधार पारी खेली, जबकि विराट कोहली 69 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच 45 गेंदों में 101 रनों की साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया।
कोहली ने बनाए मैच एकतरफा विराट कोहली की क्लासिक बल्लेबाजी का नजारा हर्षल पटेल के एक ओवर में देखने को मिला, जहाँ उन्होंने लगातार गेंदों पर 6, 4, 4, 4 जड़कर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। चेज मास्टर का अंदाज वही पुराना और घातक रहा।
ईशान किशन की कप्तानी में मिली पहली हार सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 38 गेंदों में 80 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर उन्होंने 97 रनों की साझेदारी की, लेकिन उनकी यह मेहनत टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी साबित हुई।
मैच के बाद कोहली का स्पेशल जेस्चर हार के बाद का दृश्य बेहद भावुक रहा। कप्तान ईशान किशन अपनी पहली कप्तानी के अनुभव से थोड़े निराश दिखे, तभी विराट कोहली उनके पास पहुंचे। दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग दिखी।
कोहली ने ईशान को गले लगाकर ढांढस बंधाया। हालांकि शब्दों का खुलासा नहीं हुआ, लेकिन उनके हाव-भाव से साफ था कि कोहली ने युवा कप्तान की हौसलाअफजाई की। कोहली का संदेश साफ था— अच्छा प्रयास था, अगली बार और मजबूती से वापसी करना। कोहली का यह अंदाज खेल भावना की मिसाल बन गया है।
Finishing off in style, the Virat Kohli way 👌👌
— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2026
Relive his fine hitting ▶️ https://t.co/BgCQGrZujg#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvSRH | @RCBTweets | @imVkohli pic.twitter.com/XrKRk7x6oX
दिल्ली 2.0 का सपना: CM रेखा गुप्ता ने युवाओं से मांगा भविष्य का ब्लूप्रिंट
बंगाल चुनाव: ममता सरकार के खिलाफ BJP का ब्लैक पेपर , अमित शाह बोले- यह 15 साल के काले कारनामों का कच्चा-चिट्ठा
इजराइल पर ईरान का अब तक का सबसे भीषण हमला: एक साथ दागीं दो बैलिस्टिक मिसाइलें
मेरी चापलूसी कर रहे हैं MBS : ट्रंप का सऊदी प्रिंस पर कटाक्ष, फिर बताया शानदार योद्धा
वेस्ट एशिया संकट पर सरकार अलर्ट: राजनाथ सिंह ने कमान संभालते ही बनाई सुरक्षा रणनीति
मिडिल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी सैन्य घेराबंदी: क्या ईरान में उतरेंगे अमेरिकी सैनिक?
ऑपरेशन थिएटर बना अखाड़ा: मरीजों की जान से खेल रहे डॉक्टर, सर्जरी कॉम्पिटिशन का वीडियो वायरल
द कंप्लीट मैन का दुखद अंत: एक सिग्नेचर ने कैसे अरबपति विजयपत सिंघानिया को सड़क पर ला खड़ा किया?
क्या 10 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ लेंगे नीतीश कुमार? शिवेश राम के दावे ने बढ़ाई सियासी हलचल
विराट कोहली की फ्लाइंग किस और अनन्या बिड़ला का रिएक्शन: आरसीबी की जीत के बाद सोशल मीडिया पर छाया वीडियो