आरसीबी की शानदार जीत आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को छह विकेट से हराकर अपने खिताब की रक्षा के अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 202 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने महज 15.4 ओवर में जीत हासिल कर ली।
कोहली का बल्ला और प्यार मैच के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने 38 गेंदों में 69 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी इस यादगार पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। जीत के बाद मैदान पर कोहली का अंदाज देखने लायक था। उन्होंने दर्शक दीर्घा में बैठीं अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की ओर इशारा करते हुए एक प्यारा फ्लाइंग किस दिया।
अनन्या बिड़ला का रिएक्शन वायरल जिस पल कोहली अनुष्का को फ्लाइंग किस दे रहे थे, उसी समय टीम की मालिक अनन्या बिड़ला भी उनके पास ही खड़ी थीं। जैसे ही कोहली ने अनुष्का की ओर प्यार का इजहार किया, अनन्या ने उसे नोटिस किया और वे मुस्कुराते हुए अनुष्का की तरफ देखने लगीं। यह पल कैमरे में कैद हो गया और अनन्या बिड़ला का यह रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जैकब डफी का यादगार डेब्यू आरसीबी की इस जीत में तेज गेंदबाज जैकब डफी का प्रदर्शन भी चर्चा का विषय रहा। अपने आईपीएल डेब्यू मैच में डफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में केवल 22 रन देकर 3 अहम विकेट चटकाए। उन्होंने ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और नितीश रेड्डी जैसे बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर एसआरएच की कमर तोड़ दी। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Picking up exactly where they left off! ❤️
— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2026
Defending champions #RCB kick off their #TATAIPL 2026 campaign with a clinical, comprehensive victory over #SRH 👏
Updates ▶️ https://t.co/Eo5z0jh4K4 #KhelBindaas | #RCBvSRH | @RCBTweets pic.twitter.com/q3IAaMP3LK
क्या LPG के सरकारी दावे सिर्फ कागजों में? मुंबई की सड़कों पर सिलेंडर के लिए मची हाहाकार
घर की याद नहीं आई तुझे जस्सी? मुंबई इंडियंस के कैंप में बुमराह की धमाकेदार एंट्री
जेल से निकलते ही फिर दिखा छोटे सरकार का वही पुराना ठाठ, घोड़े की लगाम थामे अनंत सिंह वायरल
1008 रामभक्तों का अयोध्या महा-संगम : भक्ति के सैलाब में डूब बिलासपुर, हर दिल में राम
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? मध्य पूर्व में अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा सैन्य जमावड़ा
अनार का जूस पियो और तेल अवीव पर निशाना साधो : ईरान का इजरायल-अमेरिका पर तीखा तंज
लेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक: प्रेस जैकेट में दिखे पत्रकारों को बनाया निशाना, 3 की मौत
बिहार में मौसम का विकराल रूप: आज 12 जिलों में येलो अलर्ट, 31 मार्च को ऑरेंज अलर्ट से बढ़ी चिंता
आईपीएल 2026: विराट कोहली ने रचा इतिहास, चेज मास्टर का 4000 रनों का जादुई आंकड़ा पार
नवी मुंबई के तुरभे डंपिंग ग्राउंड में भड़की भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार