पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव के बीच ईरान ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के गलियारों में खलबली मचा दी है। तेहरान की मिसाइलों पर लिखे संदेशों ने दुनिया को हैरान कर दिया है।
इन मिसाइलों पर लिखे संदेश महज इबारत नहीं, बल्कि एक गहरी कूटनीतिक चाल हैं। हाल ही में सामने आई तस्वीरों में ईरान की एयरोस्पेस फोर्स के जवानों को मिसाइलों पर थैंक यू पीपल ऑफ इंडिया (भारत के लोगों का शुक्रिया) लिखते देखा गया है।
सिर्फ भारत ही नहीं, इनकी भी लिस्ट में एंट्री ईरान ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि स्पेन, पाकिस्तान और जर्मनी जैसे देशों के लोगों के लिए भी धन्यवाद संदेश लिखे हैं। यह कदम ईरान का एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है, जिसके जरिए वह वैश्विक स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।
क्या है मैसेज के पीछे का फंड गेम? इस संदेश के पीछे का असली राज आर्थिक है। ईरान इन देशों में रहने वाले शिया समुदाय से युद्ध के लिए फंड जुटा रहा है। ईरान का यह कूटनीतिक कार्ड काम कर गया है और दुनिया भर से उसे भारी आर्थिक मदद मिल रही है।
भारत में भी इसका असर देखने को मिला है। विशेष रूप से कश्मीर के शिया समुदाय ने आगे बढ़कर ईरान की मदद की है। रिपोर्टों के अनुसार, लोगों ने न केवल नकदी, बल्कि अपने सोने-चांदी के गहने और घरेलू सामान तक दान किए हैं।
बच्चों के गुल्लक से ग्रामीणों की भेड़ें तक मदद का जज्बा इतना गहरा है कि छोटे बच्चों ने अपने गुल्लक तोड़कर ईरान के राहत कोष में जमा कर दिए हैं। कुछ ग्रामीण इलाकों में लोगों ने अपनी आजीविका का साधन मानी जाने वाली भेड़ें और अन्य पालतू जानवर भी दान कर दिए हैं। यही कारण है कि ईरान इन देशों का सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त कर रहा है।
होर्मुज जलडमरूमध्य का सुरक्षा कवच इस बदले में ईरान ने भारत के प्रति अपनी वफादारी का प्रदर्शन किया है। दुनिया भर में तेल और ऊर्जा संकट का डर बना हुआ है, लेकिन ईरान ने घोषणा की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से केवल मित्र देशों के जहाजों को गुजरने की अनुमति होगी।
भारत इस सूची में शीर्ष पर है। इसका सीधा असर यह है कि भारतीय तेल टैंकर बिना किसी बाधा के होर्मुज से गुजर रहे हैं। ईरान की यह रणनीति जहां उसे युद्ध के मैदान में वित्तीय सहारा दे रही है, वहीं भारत के साथ उसके रणनीतिक संबंधों को भी नई मजबूती प्रदान कर रही है।
IRGC writing thank you notes to Germany, Spain, Pakistan and India on their missiles pic.twitter.com/aKavUHAyPH
— Open Source Intel (@Osint613) March 27, 2026
फ्यूचर सीएम की तलाश: क्या नीतीश के बेटे निशांत संभालेंगे बिहार की कमान? पटना में मची सियासी हलचल
नवरात्रि में कन्या पूजन: यूपी के IPS अफसर का सर्व धर्म समभाव वाला संदेश इंटरनेट पर छाया
असम में गूंजा जोहार : हेमंत सोरेन ने फूंका चुनावी बिगुल, तीर-धनुष के सहारे जीत का दावा
IPL 2026: फिल सॉल्ट के वो 3 अद्भुत कैच, जिसने पलट दिया पूरा मैच; RCB की जीत के बने साइलेंट हीरो
गुवाहाटी में शाह का शक्ति प्रदर्शन: बोले- असम में 90 सीटें जीतकर तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार
सुबह के 6:50 बजे सिनेमा और पनीर टिक्का सैंडविच: भारत की इस सुविधा पर फिदा हुईं फ्रांसीसी महिला
क्या निशांत कुमार शॉक एब्जॉर्बर बनकर थामेंगे नीतीश की विरासत? आनंद मोहन का तीखा हमला
बंगाल में अराजकता पर अमित शाह का प्रहार: ममता सरकार के खिलाफ जारी की 14 आरोपों वाली चार्जशीट
RCB को बड़ा झटका: SRH के खिलाफ पहले मैच से बाहर हो सकते हैं तूफानी ओपनर फिल साल्ट
IPL 2026: RCB फैंस की मौज, जर्सी पहनकर बैठिए ऑटो में और सफर होगा मुफ्त!