कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को सीधे तौर पर घेरते हुए एक चार्जशीट जारी की है। 14 प्रमुख आरोपों वाली इस चार्जशीट के जरिए भाजपा ने राज्य सरकार की नीतियों और कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
ममता का विक्टिम कार्ड अब नहीं चलेगा आरोपों को जारी करते हुए अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी की राजनीति पूरी तरह से विक्टिम कार्ड पर टिकी है, लेकिन अब यह हथकंडा काम नहीं आने वाला। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आयोग को गाली देना सिर्फ ममता बनर्जी की कार्यशैली का हिस्सा है।
भय से मुक्ति का चुनाव शाह ने आगामी बंगाल चुनाव को भय से मुक्ति का चुनाव करार दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता इस भय में जी रही है कि कहीं वे अपनी ही जमीन पर अल्पसंख्यक न बन जाएं। भाजपा का लक्ष्य तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अराजकता को जनता के सामने उजागर करना है।
जनता के मुद्दों की चार्जशीट गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह चार्जशीट केवल राजनीतिक प्रतिशोध नहीं, बल्कि जनता के वास्तविक मुद्दों का दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि ममता सरकार के 15 वर्षों के शासनकाल में बंगाल में भ्रष्टाचार, भेदभाव और डर का माहौल बना है। अब बंगाल की जनता को भय और भरोसे के बीच चुनाव करना है।
घुसपैठ का अड्डा बना बंगाल अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश की सुरक्षा बंगाल के परिणामों से सीधे जुड़ी हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बंगाल देश का इकलौता ऐसा राज्य है, जहां से घुसपैठ के रास्ते खुले हैं। तुष्टीकरण ही ममता सरकार का मुख्य मिशन बनकर रह गया है।
औद्योगिक कब्रिस्तान में तब्दील बंगाल गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि ममता सरकार की गलत नीतियों के कारण बंगाल औद्योगिक कब्रिस्तान बन चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य में कट मनी और सिंडिकेट राज का बोलबाला है, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं होती। भाजपा अब इन मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाकर ममता सरकार को सत्ता से बेदखल करने की तैयारी में है।
*#WATCH कोलकाता (पश्चिम बंगाल): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की। pic.twitter.com/3dnj9XACfM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2026
विराट कोहली ने टपकाया आसान कैच, स्टैंड्स में अनुष्का शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल
BPSC TRE-4: विज्ञापन में देरी से उबाल, छात्र नेता दिलीप कुमार ने दी आर-पार की चेतावनी
क्या आलिया भट्ट परफेक्ट मां बनने के दबाव में हैं? सद्गुरु ने दिया पेरेंटिंग का गुरुमंत्र
कनाडा में खत्म होगा खालिस्तानी प्लेग्राउंड : बिल C-9 से नकेल कसने की तैयारी
धुरंधर 2 की बंपर कमाई पर पाकिस्तान के लियारी का अजीब दावा, मांगे 500 करोड़ या मुनाफे का 80%!
नवी मुंबई के तुरभे डंपिंग ग्राउंड में भड़की भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार
अनार का जूस पियो और तेल अवीव पर निशाना साधो : ईरान का इजरायल-अमेरिका पर तीखा तंज
क्या LPG के सरकारी दावे सिर्फ कागजों में? मुंबई की सड़कों पर सिलेंडर के लिए मची हाहाकार
पटना में 25 करोड़ का ड्रग्स सिंडिकेट ध्वस्त: मिनी फैक्ट्री से पुलिस का जवान जुड़ा, भारी मात्रा में स्मैक बरामद
किंग कोहली से हुई बड़ी चूक, अनुष्का शर्मा ने ऐसे दिया रिएक्शन