आईपीएल 2026 के उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच का रोमांचक मैच एक विवाद के कारण चर्चा में आ गया है। मैच में आरसीबी ने 202 रन के लक्ष्य को बड़े ही आक्रामक अंदाज में हासिल कर लिया, लेकिन सनराइजर्स के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का विकेट अब सबसे बड़ा सवाल बन गया है।
14वें ओवर में मचा बवाल विवाद की शुरुआत हैदराबाद की पारी के 14वें ओवर में हुई। रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन बाउंड्री लाइन पर तैनात आरसीबी के फील्डर फिल साल्ट ने एक कैच लपक लिया। साल्ट के पैर बाउंड्री रोप के बेहद करीब थे, जिससे अंपायर को फैसला लेने के लिए थर्ड अंपायर की मदद लेनी पड़ी।
थर्ड अंपायर के फैसले से खफा क्लासेन थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद क्लासेन को आउट करार दिया। अंपायर का तर्क था कि बाउंड्री कुशन में कोई हलचल नहीं देखी गई, इसलिए फुटवर्क सुरक्षित था। हालांकि, क्लासेन इस फैसले से काफी गुस्से में दिखे और मैदान पर ही अंपायर के साथ बहस करते नजर आए। आउट होने से पहले क्लासेन 31 रनों की अहम पारी खेल चुके थे और टीम 97 रनों की साझेदारी के साथ मजबूत स्थिति में थी।
माइकल वॉन ने भी उठाए सवाल इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इस फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, मेरे हिसाब से पैर ने बाउंड्री स्पंज को छुआ था। यह समझ से परे है कि अंपायर इतनी स्पष्टता के साथ कैसे कह सकते हैं कि पैर स्पंज से नहीं टकराया। वॉन ने इस दौरान स्पंज के हिलने की ओर इशारा करते हुए तकनीक पर भी सवाल खड़े किए हैं।
कोहली-पडिक्कल के दम पर आरसीबी की जीत मैच के खेल की बात करें तो, पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 201 रन बनाए थे, जिसमें कप्तान ईशान किशन की 80 रनों की तूफानी पारी शामिल थी। जवाब में आरसीबी के लिए विराट कोहली ने नाबाद 69 और देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर मैच को एकतरफा बना दिया। अंततः आरसीबी ने 15.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
फिलहाल, सोशल मीडिया पर फैंस दो गुटों में बंटे हुए हैं। जहाँ एक खेमा इसे सही निर्णय मान रहा है, वहीं बड़ी संख्या में फैंस इस फैसले को गलत करार देते हुए अंपायरिंग के स्तर पर चिंता जता रहे हैं।
🚨 Controversial Catch 🚨
— Raja (@_raja_kumar) March 28, 2026
Phil Salt took the catch of Henrich Klassen
But it appears, Foot of Salt touched boundary rope#srhvsrcb #rcbvssrh pic.twitter.com/it2FNjAbHb
ट्रंप का ब्रह्मास्त्र : ईरान पर जमीनी हमले के लिए तैयार USS त्रिपोली , क्या थम जाएगा युद्ध?
खुद को संभाल न सके, चले हैं दुनिया बचाने: होर्मुज पर पाक की फ्लॉप डिप्लोमेसी
मुंबई लोकल में हैवानियत: दिव्यांग कोच में चढ़े दबंग, चलती ट्रेन से फेंकने की कोशिश
1200 करोड़ पार पहुंची धुरंधर 2 , पाकिस्तान के ल्यारी से आई 500 करोड़ की अजीबोगरीब डिमांड
क्या आज वानखेड़े में रिंकू का सूर्या नमस्कार बिगाड़ेगा MI का खेल?
2 साल का बैन काफी नहीं है , सुनील गावस्कर ने BCCI से की बड़े बदलाव की मांग
पुतिन का एनर्जी वार : पेट्रोल निर्यात पर 4 महीने की रोक से ड्रैगन की अर्थव्यवस्था की रफ्तार थमी
मैदान पर विराट का प्यार : बैटिंग के बीच ईशान किशन को दी चिन मसाज, वीडियो वायरल
खाड़ी देशों में फंसे 1 करोड़ भारतीय? US-Iran तनाव के बीच वायरल दावे का सच क्या है?
चीन में रोबोट का हिंसक अवतार: डांस करते हुए बच्चे को जड़ा जोरदार थप्पड़