आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई है। फिल्म ने रिलीज के महज 10 दिनों के भीतर भारत में 781 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है।
पाकिस्तान के ल्यारी से उठी अजीब मांग फिल्म की सफलता के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो पाकिस्तान के ल्यारी इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में वहां के स्थानीय लोग फिल्म की कमाई का हिस्सा मांग रहे हैं। उनका तर्क है कि फिल्म ल्यारी की पृष्ठभूमि पर आधारित है, इसलिए इसकी कमाई का बड़ा हिस्सा उनके इलाके के विकास और सड़कों के निर्माण में खर्च होना चाहिए।
500 करोड़ दे दें भाईजान वीडियो में एक स्थानीय व्यक्ति कहता है, अगर फिल्म ने 1000 करोड़ कमाए हैं, तो 500 करोड़ ल्यारी वालों को दे देने चाहिए। अन्य लोगों का दावा है कि फिल्म ने ल्यारी के नाम और वहां की स्थितियों का इस्तेमाल कर पैसा कमाया है। उन्होंने आदित्य धर से मांग की है कि उन्हें कमाई का 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा मिलना चाहिए ताकि वहां की जर्जर सड़कों को सुधारा जा सके।
सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गरम यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। भारतीय दर्शक इस डिमांड को काफी अजीब बता रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, ऐसा लग रहा है कि अब आदित्य धर से ही ल्यारी का पूरा डेवलपमेंट करवाया जाएगा। वहीं, कुछ लोग इसे फिल्म की लोकप्रियता का एक और दिलचस्प पहलू मान रहे हैं।
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट धुरंधर 2 में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस की भूमिका में हैं, जो ल्यारी के कुख्यात रहमान डकैत की गैंग में शामिल होकर वहां का बादशाह बन जाता है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म अपनी जबरदस्त एक्शन और थ्रिलिंग कहानी के लिए दर्शकों के बीच काफी पसंद की जा रही है।
Aditya Dhar ji, demand has increased. 🤣
— Suraj Kumar Bauddh (@SurajKrBauddh) March 28, 2026
Now, people in Lyari are demanding 70–80% share of the profits from Dhurandhar 2.
Pakistan really never miss a chance to demand money on any occasion. Please help them. https://t.co/QaBmx0TF5I pic.twitter.com/LnKnKTTdVI
धुरंधर 2 की सफलता के बीच वायरल हुआ कुर्बानी का विवादित वीडियो, क्या है कनेक्शन?
इजरायल का मर्कवा बना कबाड़: हिज्बुल्ला ने 100 टैंक तबाह कर फौजी साख पर की बड़ी चोट
किंग कोहली से हुई बड़ी चूक, अनुष्का शर्मा ने ऐसे दिया रिएक्शन
IPL 2026: खराब शुरुआत के बाद हैदराबाद की जबरदस्त वापसी, ईशान-अनिकेत के दम पर RCB को मिला 202 रनों का लक्ष्य
इजराइल पर ईरान का अब तक का सबसे भीषण हमला: एक साथ दागीं दो बैलिस्टिक मिसाइलें
ताज उतारो, जोकर: ट्रंप की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरी दुनिया, नो किंग्स रैलियों से दहला अमेरिका
IPL 2026: अभिषेक शर्मा का फ्लॉप शो, जैकब डफी ने लिया T20 वर्ल्ड कप फाइनल का बदला!
झारखंड भाजपा में बड़ा फेरबदल: संताल परगना की अनदेखी से संगठन में बढ़ी नाराजगी
विजयपत सिंघानिया: आसमान नापने वाला उद्योगपति, जो निजी जिंदगी में रह गया अकेला
बिहार में मौसम का विकराल रूप: आज 12 जिलों में येलो अलर्ट, 31 मार्च को ऑरेंज अलर्ट से बढ़ी चिंता