प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 132वें एपिसोड में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच छिड़े संघर्ष पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर मची इस उथल-पुथल को चिंताजनक बताया और कहा कि दुनिया एक बार फिर अस्थिरता के कठिन दौर से गुजर रही है।
मार्च का महीना रहा चुनौतियों से भरा पीएम मोदी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद दुनिया से विकास की उम्मीद थी, लेकिन मौजूदा हालात इसके उलट हैं। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट संकट ने वैश्विक शांति और अर्थव्यवस्था के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। उन्होंने इन संघर्षों को भारत के नजरिए से काफी संवेदनशील बताया।
खाड़ी देशों का जताया आभार इस कठिन समय में खाड़ी देशों के रुख की पीएम मोदी ने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वहां रह रहे करीब 1 करोड़ भारतीयों को वहां की सरकारों द्वारा हर संभव सहायता और सुविधा दी जा रही है। उन्होंने इन देशों का दिल से धन्यवाद करते हुए भारतीय समुदाय की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
पेट्रोल-डीजल संकट और भारत की तैयारी बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच ईंधन आपूर्ति को लेकर उठ रही आशंकाओं पर पीएम ने स्पष्ट किया कि भारत इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने देशवासियों को भरोसा दिलाया कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि आम जनता को असुविधा न हो।
अफवाहों से बचें, एकता बनाए रखें प्रधानमंत्री ने देशवासियों से सख्त अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कुछ लोग जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जो देश के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने जोर दिया कि जनता को केवल सरकार द्वारा दी जा रही आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए।
अंत में, पीएम मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों से इस संकट की घड़ी में एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि जैसे भारत ने अतीत में हर बड़े संकट का सामना मजबूती से किया है, वैसे ही इस बार भी देश सुरक्षित और मजबूती के साथ बाहर निकलेगा।
These certainly are challenging times.
— Mann Ki Baat Updates मन की बात अपडेट्स (@mannkibaat) March 29, 2026
Today, through #MannKiBaat, I would once again urge all my countrymen that we must unitedly overcome this challenge.
Those who are politicizing even this issue should refrain from doing so.
- PM @narendramodi.@PMOIndia @MEAIndia… pic.twitter.com/gmehAsbOaG
IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में फिर गूंजा क्रिकेट का शोर, पर 11 सीटें हमेशा रहेंगी खाली
RCB से हार के बाद कप्तान ईशान किशन का छलका दर्द, हार का ठीकरा इन गलतियों पर फोड़ा
कनाडा में खत्म होगा खालिस्तानी प्लेग्राउंड : बिल C-9 से नकेल कसने की तैयारी
विराट कोहली ने टपकाया आसान कैच, स्टैंड्स में अनुष्का शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल
बंगाल चुनाव: अमित शाह की चार्जशीट पर महुआ मोइत्रा का तीखा पलटवार, भाषा की मर्यादा हुई तार-तार
इटली की सड़कों पर कूड़ा और पटरी बाजार... यूरोप का असली चेहरा देख दंग रह गए लोग
धुरंधर 2 का जलवा: नॉर्थ अमेरिका में तोड़ा बाहुबली 2 का 9 साल पुराना रिकॉर्ड!
मिडिल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी सैन्य घेराबंदी: क्या ईरान में उतरेंगे अमेरिकी सैनिक?
मंत्री जी, प्रोफेसर तो बन गए लेकिन राजनीति विज्ञान के बुनियादी पाठ में ही फेल हो गए!
पश्चिम एशिया का बढ़ता तनाव: भारत ने कसी कमर, राजनाथ सिंह की हाई-लेवल बैठक में बनी भविष्य की रणनीति