इंटरनेशनल डेस्क। मिडिल ईस्ट का युद्ध अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान ने अपनी रणनीति बदलते हुए इजराइल के संवेदनशील ऊर्जा ढांचे को सीधे निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा घटना में, ईरान की एक मिसाइल इजराइल के सबसे बड़े पावर प्लांट के बेहद करीब गिरी है।
हडेरा पावर प्लांट को दहलाने की कोशिश यह मिसाइल इजराइल के हडेरा (Hadera) शहर में स्थित मुख्य पावर स्टेशन के पास गिरी। हालांकि, इजराइली सेना और बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि पावर ग्रिड फिलहाल सुरक्षित है और बिजली आपूर्ति पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। फिर भी, इस हमले ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
ईरान का शक्ति प्रदर्शन ईरानी मीडिया ने इस हमले को महज एक संदेश के तौर पर पेश किया है। तेहरान का दावा है कि उसके पास इजराइल के किसी भी हिस्से, चाहे वह सैन्य ठिकाना हो या आर्थिक आधार, उसे नष्ट करने की क्षमता है। इससे पहले भी ईरान हैफा की रिफाइनरियों और बिजली ढांचे को निशाना बना चुका है, जिससे वहां कुछ समय के लिए अंधेरा छा गया था।
क्या एनर्जी वॉर की शुरुआत हो गई है? रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह युद्ध अब सैन्य चौकियों तक सीमित नहीं रहा है। अब दोनों देशों के बीच एनर्जी वॉर (ऊर्जा युद्ध) शुरू हो चुका है। आर्थिक ढांचे को निशाना बनाकर इजराइल की कमर तोड़ने की यह ईरान की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा हो सकती है।
वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए खतरे की घंटी मिडिल ईस्ट दुनिया भर में तेल और ऊर्जा आपूर्ति का मुख्य केंद्र है। यदि युद्ध का दायरा इसी तरह ऊर्जा संयंत्रों तक बढ़ता रहा, तो इसके परिणाम इजराइल से बाहर निकलकर वैश्विक स्तर पर दिखाई देंगे। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और वैश्विक सप्लाई चेन में व्यवधान की आशंका ने दुनिया भर के बाजारों को अलर्ट पर डाल दिया है।
BREAKING:
— Megatron (@Megatron_ron) March 25, 2026
🇮🇷🇮🇱 Iran begins targeting Israeli power plants
Iranian missile reportedly hits power plant in Israel’s Hadera pic.twitter.com/lh6RMPhsEK
कच्चे तेल की आग ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट, AC से लेकर हवाई सफर तक सब हुआ महंगा
उड़ते हुए हवा में लपका नामुमकिन कैच, निक केली का सुपरमैन अवतार देख दंग रह गई दुनिया
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी: सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज
हेलो भाटी साहब, टाइम पर आ जाना : मासूम बच्चे का विधायक को निमंत्रण हुआ वायरल
क्या विराट कोहली की अनिच्छा बनी रोहित के कप्तान बनने की वजह? सौरव गांगुली ने खोला राज
LPG बुकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान
अलर्ट: देश के 22 राज्यों में आंधी-तूफान का कहर, अगले 5 दिन घर से बाहर निकलने में बरतें सावधानी
ईरान-अमेरिका जंग की आग में झुलसा पाकिस्तान: क्या अब और महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमत?
हार को डील का नाम न दें अमेरिका: ईरानी सेना ने ट्रंप के दावों का उड़ाया मजाक
रेलवे का बड़ा फैसला: स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू, राजधानी एक्सप्रेस की टाइमिंग में बदलाव