LPG बुकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान
News Image

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एलपीजी (LPG) सिलेंडर की बुकिंग को लेकर चल रही खबरें पूरी तरह से भ्रामक हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि गैस रिफिल बुकिंग की समय-सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

क्या हैं पुराने नियम? सरकार ने साफ किया है कि बुकिंग के वही नियम लागू रहेंगे जो पहले थे। शहर में रहने वाले उपभोक्ताओं को दो बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतर रखना होगा। वहीं, ग्रामीण इलाकों के लिए यह अनिवार्य समय-सीमा 45 दिन है। यह नियम उज्ज्वला योजना (PMUY) और सामान्य कनेक्शन, दोनों पर समान रूप से लागू होता है।

पीआईबी (PIB) ने की पुष्टि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों को खारिज करते हुए पीआईबी फैक्ट चेक ने इसे फर्जी करार दिया है। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे इन अफवाहों में आकर घबराहट में एक्स्ट्रा सिलेंडर की बुकिंग न करें। देश में रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

गैस की कोई कमी नहीं मंत्रालय ने देशवासियों को भरोसा दिलाया है कि एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य है। देश की रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। किसी भी उपभोक्ता को परेशान होने की जरूरत नहीं है, सबको उनकी बारी आने पर समय से गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

कालाबाजारियों पर सरकार सख्त अफवाह फैलाकर बाजार में अफरा-तफरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। अब तक देशभर में 3,400 से ज्यादा छापेमारी की गई है। इस दौरान 155 लोगों को गिरफ्तार किया गया और करीब 1,000 अवैध सिलेंडर जब्त किए गए हैं। कई गैस एजेंसियों के लाइसेंस भी जांच के दायरे में हैं।

PNG कनेक्शन को बढ़ावा सरकार अब पाइप वाली गैस (PNG) के उपयोग पर जोर दे रही है। उन क्षेत्रों में जहां पाइपलाइन बिछी हुई है, वहां जल्द से जल्द कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विशेष रूप से स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल और कम्युनिटी किचन के लिए आदेश दिया गया है कि आवेदन के महज 5 दिन के भीतर उन्हें पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाए।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भारतीय सेना का कमाल: जंग खा चुके पुराने पुल को बना दिया शानदार बॉर्डर ब्रू कैफे

Story 1

बुजुर्ग के डांस पर थिरका भैंसा, दोस्ती का ऐसा अंदाज देख दंग रह गई दुनिया

Story 1

दिल्ली के करोल बाग में रोंगटे खड़े कर देने वाला बस हादसा: 2 की मौत, कई जिंदगी और मौत से जूझ रहे

Story 1

कच्चे तेल की आग ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट, AC से लेकर हवाई सफर तक सब हुआ महंगा

Story 1

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर BJP का आया बड़ा बयान

Story 1

सूरज डूबने के बाद भी नहीं बुझेगी रोशनी: चीन का सोलर चक्रव्यूह रात में भी पैदा कर रहा है बिजली!

Story 1

सावधान! 1 अप्रैल से बदल रहे रेलवे के नियम, टिकट कैंसिल करने में की देरी तो डूबेगा पूरा पैसा

Story 1

महाराष्ट्र में पैनिक बाइंग का दौर: पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, तेल कंपनियों ने कहा- अफवाहों पर न दें ध्यान

Story 1

मथुरा रेलवे स्टेशन पर सांप लेकर घुसा शख्स, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Story 1

उत्तराखंड में अब 30 मार्च को रहेगी छुट्टी, सरकार ने बदला सार्वजनिक अवकाश का आदेश