भारतीय सेना न केवल देश की सीमाओं की सुरक्षा करती है, बल्कि विकास और मानवीय कार्यों में भी मिसाल कायम कर रही है। हाल ही में अरुणाचल प्रदेश से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर हर कोई सेना की रचनात्मकता (Creativity) का कायल हो गया है।
31 दिनों में हुआ अद्भुत कायाकल्प अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले के जेमिथांग इलाके में भारतीय सेना ने एक बेकार पड़े बेली ब्रिज को एक आलीशान कैफे में तब्दील कर दिया है। इस अनोखे कैफे का नाम बॉर्डर ब्रू कैफे है। हैरान करने वाली बात यह है कि सेना ने इस प्रोजेक्ट को महज 31 दिनों के रिकॉर्ड समय में पूरा किया है।
नेचर की गोद में फाइव स्टार अहसास यह कैफे नगमजंग चू नदी के ऊपर स्थित है। इसकी बनावट ऐसी है कि यहाँ बैठने वाले लोगों को फाइव स्टार लग्जरी का अनुभव होता है। चारों तरफ कांच की दीवारें लगाई गई हैं, जिससे बैठकर नीचे बहती नदी और ऊंचे पहाड़ों के नजारों का सीधा आनंद लिया जा सकता है। ऐसा लगता है जैसे आप बादलों और जलधाराओं के बीच कॉफी का लुत्फ ले रहे हों।
स्थानीय महिलाओं को नई पहचान सेना ने इसे केवल एक पर्यटन स्थल के रूप में नहीं, बल्कि स्थानीय सशक्तिकरण के तौर पर विकसित किया है। ऑपरेशन सद्भावना के तहत शुरू किए गए इस कैफे का संचालन स्थानीय मोनपा समुदाय की महिलाएं कर रही हैं। इससे न केवल स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिला है, बल्कि इस सीमावर्ती इलाके में पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिल रहा है।
सेना की नेक्स्ट लेवल क्रिएटिविटी सोशल मीडिया पर इस कैफे का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग सेना के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय सेना की यह नेक्स्ट लेवल क्रिएटिविटी न केवल सीमावर्ती निवासियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाएगी, बल्कि देश के प्रति उनके जुड़ाव को और भी अधिक मजबूत करेगी।
यह कैफे इस बात का जीता-जागता सबूत है कि यदि इच्छाशक्ति मजबूत हो, तो बेकार पड़ी चीजों को भी एक बेहतरीन पहचान दी जा सकती है।
Under #OpSadbhavna, the Indian Army has established Border Brew Café at Jemithang, a first-of-its-kind initiative in Northeast India.
— MyGov Arunachal Pradesh (@MyGovArunachal) March 19, 2026
Constructed on a decommissioned Bailey Bridge over Ngyamjang Chu, the cafe will support local communities and strengthen tourism in #Arunachal. pic.twitter.com/GJKCNLdJSb
मोहब्बत ले डूबी: रोमांस के चक्कर में खाई में गिरा कपल, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें
भारतीय रेलवे का बड़ा बदलाव: टिकट नियम हुए सख्त, बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा अब आसान
8th Pay Commission: राम नवमी पर रेलकर्मियों को बड़ा तोहफा, सैलरी में होगी 25% की बढ़ोतरी
IPL 2026: रहाणे का प्रचंड फॉर्म, 20 गेंद में ठोकी फिफ्टी; 25 करोड़ के ग्रीन ने भी दिखाए तेवर
ये तीन शर्तें मानो, वरना जंग जारी रहेगी : ट्रंप के लिए ईरान की कड़ी चुनौती
प्रपोजल था या WWE? सबके सामने किया प्यार का इजहार, तो लड़की ने खौलती चाय से किया स्वागत
ट्रंप की शांति की अपील को ईरान ने ठुकराया: सिर के बदले सिर की दी चेतावनी
अमेरिका ने पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशों को नकारा, खबरों को बताया सिर्फ अटकलें
चोरों की कैद से भागे 7 कुत्ते, 17 किलोमीटर का सफर तय कर घर पहुंचे, वीडियो देख दुनिया दंग
अब आपका कंप्यूटर खुद चलाएगा AI: Claude का नया फीचर बदल देगा काम करने का तरीका