भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और सफर को सुगम बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। 25 मार्च से दिल्ली को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने के लिए कई विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही, कुछ प्रमुख ट्रेनों के समय-सारणी में भी संशोधन किया गया है।
रांची और आनंद विहार के बीच विशेष ट्रेन झारखंड और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने रांची जंक्शन और आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 02887 रांची से 25 मार्च को शाम 4:25 बजे रवाना हुई, जो अगले दिन शाम 6:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 02888 आनंद विहार से 26 मार्च को शाम 7:30 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 7:10 बजे रांची पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध है। यह ट्रेन मेसरा, बरकाकाना, चोपन, मिर्जापुर और गाजियाबाद जैसे मुख्य स्टेशनों पर रुकेगी।
कटिहार जाने वालों के लिए राहत बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए नई दिल्ली से कटिहार के बीच स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई है। ट्रेन संख्या 04074 नई दिल्ली से 27 मार्च को शाम 7:30 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 4:50 बजे कटिहार पहुंचेगी।
वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 04073 कटिहार से 28 मार्च को दोपहर 1:45 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन प्रयागराज, वाराणसी, छपरा और हाजीपुर सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस के समय में बदलाव नई दिल्ली से साबरमती के बीच चलने वाली स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस (12958) के समय में आंशिक बदलाव किया गया है। 25 मार्च से लागू हुई नई समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन अब पालनपुर जंक्शन पर सुबह 5:50 बजे पहुंचेगी (रवानगी 5:52 बजे) और महेसाना जंक्शन पर सुबह 6:38 बजे पहुंचेगी (रवानगी 6:40 बजे)।
हालांकि, साबरमती स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह अपने पूर्व निर्धारित समय सुबह 8:05 बजे ही साबरमती पहुंचेगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर समय की जांच अवश्य कर लें।
*For the convenience of rail passengers, Railways has decided to operate the following reserved trains, detailed details of which are as follows: pic.twitter.com/1QNxoz54tk
— Northern Railway (@RailwayNorthern) March 24, 2026
पेट्रोल पंप पर मची अफरातफरी: बाल्टी-ड्रम लेकर उमड़ी भीड़, जानिए क्या है असली सच
IPL 2026: टीवी या मोबाइल, कहां और कैसे देखें आईपीएल का लाइव मुकाबला? कहीं भटक न जाएं आप!
रसोई गैस की कोई कमी नहीं: सरकार ने 25 दिनों में बिछाया पाइपलाइन का जाल, अब PNG अपनाना होगा अनिवार्य
ईरान-अमेरिका जंग की आग में झुलसा पाकिस्तान: क्या अब और महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमत?
दिल्ली में भीषण हादसा: झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
IPL 2026: पंजाब किंग्स को बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन शुरुआती मैचों से बाहर; इरफान पठान ने जताई चिंता
अब बिना आधार तत्काल टिकट नहीं: रेलवे ने बदला बुकिंग का पूरा गेम
180 किमी की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन: डीडीयू-गया-प्रधानखांटा रेलखंड पर रचा गया इतिहास
नीतीश कुमार पर मीसा भारती का तीखा प्रहार, उप-प्रधानमंत्री बनने की दी नसीहत
अरमान मलिक फिर बने पिता: 5वीं बार खुशखबरी पर इंटरनेट हुआ दो फाड़, यूजर्स ने बनाया फैमिली ट्री