पूर्व मध्य रेलवे ने सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों के संचालन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बुधवार को डीडीयू-गया-प्रधानखांटा रेलखंड पर एक विशेष ट्रेन ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ सफल ट्रायल रन पूरा किया। यह परीक्षण अत्याधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस जीएम स्पेशल ट्रेन के जरिए किया गया।
महाप्रबंधक की निगरानी में हुआ निरीक्षण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में यह निरीक्षण मुगलसराय (डीडीयू) से धनबाद तक किया गया। इस दौरान ट्रैक, ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (ओएचई), पुल-पुलिया और अन्य संरचनात्मक व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के डीआरएम विनोद कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
120 साल पुराने ट्रैक पर आधुनिकता की छाप यह ट्रायल हावड़ा-दिल्ली ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन पर किया गया, जिसका निर्माण 1906 में हुआ था। कभी कोयला इंजनों के लिए बने इस पुराने ट्रैक पर आज सेमी-हाई स्पीड ट्रेन का सफल परीक्षण एक ऐतिहासिक कदम है। भविष्य में इस रूट पर 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलाने का लक्ष्य रखा गया है, जो अभी 130 किमी प्रति घंटे की गति पर संचालित होती हैं।
दूरी और समय में होगी भारी कटौती इस ट्रायल की सफलता के बाद दिल्ली से हावड़ा के बीच का सफर और छोटा होने की उम्मीद है। वर्तमान में जो यात्रा 17 से 18 घंटे में पूरी होती है, वह भविष्य में 12 से 13 घंटे तक सिमट सकती है। इस लक्ष्य को पाने के लिए पिछले कई वर्षों से पटरी, सिग्नलिंग प्रणाली और ओवरहेड वायर को अत्याधुनिक बनाया गया है। सुरक्षा के लिए ट्रैक के दोनों ओर दीवारें भी खड़ी की गई हैं।
सुरक्षा का रहा पुख्ता इंतजाम परीक्षण के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए थे। ट्रेन की अत्यधिक गति के कारण उठने वाले धूल के गुबार और तेज हवा को देखते हुए लोगों को ट्रैक से दूर रहने की हिदायत दी गई थी। कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन महज 17-18 सेकंड में पूरे प्लेटफॉर्म को पार कर गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। रेलवे ने भविष्य में भी मवेशियों और नागरिकों को ट्रैक से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की अपील की है।
*पूर्व मध्य रेल द्वारा परिचालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि ।
— East Central Railway (@ECRlyHJP) March 25, 2026
डीडीयू - गया - प्रधानखांटा रेलखंड पर मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस ट्रायल ट्रेन से 180 किमी प्रतिघंटा तक की अधिकतम गति के साथ परिचालन का निरीक्षण किया जा रहा है। इस अवसर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह… pic.twitter.com/KN4YViaZ1W
अलर्ट: देश के 22 राज्यों में आंधी-तूफान का कहर, अगले 5 दिन घर से बाहर निकलने में बरतें सावधानी
हाईवे के बीचोंबीच चूहों की दावत , बुजुर्ग की अनोखी दोस्ती देख दंग रह गई दुनिया
48 साल का रिश्ता खत्म: कांग्रेस को 28 मार्च तक अपना ऐतिहासिक मुख्यालय खाली करने का अल्टीमेटम
आईपीएल में नया दौर: 15,000 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक बने काल सोमानी
चार साल तक दीवार में छिपा रखा था हाथी दांत, गरियाबंद में तस्करों का भंडाफोड़
फिल्म के लिए रेप करोगे? : द डायरी ऑफ मणिपुर की एक्ट्रेस मोनालिसा ने डायरेक्टर पर लगाए यौन शोषण के गंभीर आरोप
छोटा कद, बड़ा जिगर: 17 किलोमीटर का सफर तय कर घर लौटे 7 कुत्ते, कोर्गी की समझदारी ने जीता सबका दिल
BSNL का बड़ा दांव: अब Truecaller की जरूरत खत्म, कॉलर का नाम सीधे स्क्रीन पर आएगा
दिल्ली में मौत का तांडव: डबल डेकर बस पलटने से 2 की गई जान, 23 घायल
पावागढ़ महाकाली दर्शन यात्रा: पदयात्रा कर रही युवती से सरेराह छेड़छाड़ और टक्कर, वीडियो वायरल