कुत्ते वफादार होते हैं, यह हम सब जानते हैं, लेकिन वे कितने समझदार और निडर हो सकते हैं, इसका ताजा उदाहरण चीन से आई एक घटना ने पेश किया है। हाल ही में चोरी हुए 7 कुत्तों ने न सिर्फ अपनी चतुराई दिखाई, बल्कि 17 किलोमीटर का कठिन सफर तय कर सुरक्षित अपने मालिकों के पास वापस लौट आए।
कोर्गी ने संभाली लीडरशिप इस पूरे रेस्क्यू अभियान में सबसे अहम भूमिका एक कोर्गी (Corgi) नस्ल के कुत्ते ने निभाई। छोटे कद के बावजूद, वह पूरे झुंड का नेतृत्व कर रहा था। हाईवे और खेतों को पार करते समय वह बार-बार पीछे मुड़कर देखता था कि कोई साथी पीछे तो नहीं छूट गया।
घायल साथी की ऐसे की रक्षा इस कहानी का सबसे भावुक पहलू एक घायल जर्मन शेफर्ड था। बाकी कुत्तों ने उसे अकेला नहीं छोड़ा। उन्होंने उस घायल साथी को अपने बीच में सुरक्षित रखा और साथ लेकर चलते रहे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कहां से आए कोर्गी? कोर्गी मूल रूप से ब्रिटेन के वेल्स क्षेत्र की नस्ल है। इनका इस्तेमाल सदियों से भेड़ों और मवेशियों को चराने (Herding) के लिए किया जाता रहा है। इनकी दो मुख्य किस्में होती हैं: पेम्ब्रोक वेल्श कोर्गी और कार्डिगन वेल्श कोर्गी । इनकी पहचान इनके छोटे पैर और लंबे शरीर से होती है।
भारत में क्या है कीमत? भारत में कोर्गी आम नस्ल नहीं है, इसलिए इनकी कीमत काफी अधिक होती है। एक कोर्गी पिल्ले की कीमत 40,000 से 80,000 रुपये तक हो सकती है। अगर आप शो क्वालिटी या इम्पोर्टेड कुत्ता लेना चाहते हैं, तो यह बजट और भी बढ़ सकता है। इनकी ग्रूमिंग और खान-पान में भी काफी खर्च आता है।
क्यों खास है यह नस्ल? कोर्गी सिर्फ अपने क्यूट चेहरे के लिए नहीं, बल्कि अपनी बुद्धिमानी के लिए जाने जाते हैं। इनकी कुछ प्रमुख खूबियां हैं:
यह घटना साबित करती है कि साहस का कद से कोई लेना-देना नहीं होता। एक छोटे से कोर्गी ने अपनी सूझबूझ से न केवल अपनी जान बचाई, बल्कि छह अन्य कुत्तों की भी घर वापसी सुनिश्चित की।
Seven dogs stolen from their owners have gone viral after escaping from an illegal transport truck and making their way home.
— 𝕐o̴g̴ (@Yoda4ever) March 23, 2026
They traveled around 17 km together, led by a corgi across highways and fields, now safely back with their respective owners..🐶🐾🥺❤️ pic.twitter.com/H5VB9BQkGB
गुजरात में पेट्रोल-डीजल का संकट महज अफवाह: सरकार और IOCL का बड़ा बयान
मध्य पूर्व में तनाव के बीच भारत के लिए राहत: ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने को रवाना हुए LPG और कच्चे तेल के जहाज
ट्रंप का बड़ा दावा: क्या ईरान परमाणु हथियार छोड़ने को तैयार? युद्ध के बीच बदले हालात
दीदी कहकर बुलाता था और फिर रचा ली शादी: मोनालिसा के चाचा का फरमान खान की सच्चाई से पर्दा
Realme 16 5G का नया सेल्फी मिरर फीचर बदल देगा फोटो लेने का अंदाज, iPhone जैसा होगा लुक!
ये तीन शर्तें मानो, वरना जंग जारी रहेगी : ट्रंप के लिए ईरान की कड़ी चुनौती
दिल्ली बजट 2026: महिलाओं को हर महीने ₹1500, ग्रीन बजट में विकास की नई सौगात
आप विधायक कुलदीप कुमार की गाड़ी पर हमला, कानून-व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
आईपीएल में नया दौर: 15,000 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक बने काल सोमानी
बिहार में मौसम का यू-टर्न : 50 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी, 26 मार्च से 5 दिन तक भारी अलर्ट