मध्य पूर्व में जारी संघर्ष और फारस की खाड़ी में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित रखने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से एलपीजी (LPG) के दो महत्वपूर्ण जहाज और सऊदी अरब से कच्चे तेल का एक टैंकर भारत के लिए रवाना हो गए हैं।
होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकले जहाज भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी कैरियर, एमवी जग वसंत और एमवी पाइन गैस , सोमवार सुबह यूएई के बंदरगाह से रवाना हुए। मंत्रालय के अनुसार, ये जहाज कुल 92,612.59 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजर गए हैं। ईरान द्वारा अनुमति मिलने के बाद जहाजों ने अपनी यात्रा शुरू की।
कब पहुंचेंगे भारत? भारतीय जहाजों पर कुल 60 भारतीय नाविक तैनात हैं। मंत्रालय की योजना के अनुसार, एमवी जग वसंत के 26 मार्च को कांडला बंदरगाह और एमवी पाइन गैस के 28 मार्च को न्यू मैंगलोर पहुंचने की संभावना है। ओमान की खाड़ी से भारतीय तट तक इन जहाजों को भारतीय नौसेना के युद्धपोत विशेष सुरक्षा प्रदान करेंगे।
सऊदी अरब से आ रहा कच्चा तेल ऊर्जा सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए सऊदी अरब के यानबू पोर्ट से कच्चा तेल लेकर एमटी कलिस्ता जहाज भी जल्द रवाना होगा। यह जहाज जेद्दा होते हुए पारादीप बंदरगाह पहुंचेगा। इस टैंकर को अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना द्वारा सुरक्षा कवच दिया जाएगा।
नौसेना प्रमुख ने रद्द किया विदेश दौरा फारस की खाड़ी में मिसाइल और ड्रोन हमलों के कारण चालक दल में तनाव का माहौल है। वहीं, इस संकट की गंभीरता को देखते हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने अपनी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की महत्वपूर्ण द्विपक्षीय यात्रा को रद्द कर दिया है। वे संकट की स्थिति में देश की ऊर्जा सुरक्षा की निगरानी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
ईरान से टोल का विवाद खारिज इस बीच, उन खबरों का खंडन किया गया है जिनमें दावा किया गया था कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए प्रत्येक जहाज से 20 लाख डॉलर मांग रहा है। भारतीय दूतावास और संबंधित मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत ने कोई टोल नहीं दिया है। हालांकि, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स किसी भी भारतीय युद्धपोत को जहाजों के साथ चलने की अनुमति नहीं दे रहे हैं, जिससे नौसेना का सुरक्षा मिशन और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है।
#BREAKING: According to the Ministry of Ports, Shipping and Waterways, two Indian-flagged LPG carriers, Jag Vasant and Pine Gas, carrying a total of 92,612.59 MT of LPG, have transited through the Strait of Hormuz this evening. The vessels have 33 and 27 Indian seafarers onboard,… pic.twitter.com/VeXvVvS5y9
— IANS (@ians_india) March 23, 2026
धुरंधर 3 पर मचा बवाल: मुकेश छाबड़ा ने बताया सच, क्या फिर लौटेंगे रणवीर सिंह?
धुरंधर 2 के शोर के बीच वायरल हुआ ऑपरेशन लियारी का असली वीडियो, रोंगटे खड़े कर देगा चौधरी असलम का खौफ
निवेशकों की डूबी पूंजी अब होगी सुरक्षित: MPID एक्ट में संशोधन से 6 महीने में कुर्क होगी संपत्ति
धरती फाड़कर निकलेगी मौत! ईरान ने दिखाया मिसाइलों का जखीरा, अमेरिका-इजरायल को खुली चुनौती
अक्षय कुमार ने मुझे धक्का नहीं दिया: राजपाल यादव ने वायरल वीडियो के पीछे का सच बताया
विराट कोहली का 18 नंबर से नाता टूटा? IPL ओपनिंग मैच में पहनेंगे 11 नंबर की जर्सी, वजह कर देगी भावुक
दिल्ली में भीषण हादसा: झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
चिन्ना थाला का वही पुराना जादू: सुरेश रैना ने नूर अहमद को जड़ा गगनचुंबी छक्का, फिर दिखा मिस्टर आईपीएल का विटेंज अवतार
सावधान! 1 अप्रैल से बदल रहे रेलवे के नियम, टिकट कैंसिल करने में की देरी तो डूबेगा पूरा पैसा
एक तरफ आईफोन की चाहत, दूसरी तरफ दो वक्त की रोटी का संघर्ष: अफ्रीका का ये वीडियो झकझोर देगा!