चिन्ना थाला का वही पुराना जादू: सुरेश रैना ने नूर अहमद को जड़ा गगनचुंबी छक्का, फिर दिखा मिस्टर आईपीएल का विटेंज अवतार
News Image

मैदान पर फिर गूंजा चिन्ना थाला का नाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए आईपीएल 2026 से पहले का Roar 26 इवेंट किसी उत्सव से कम नहीं रहा। फैंस की भारी भीड़ के बीच जब टीम के लेजेंड सुरेश रैना पिच पर उतरे, तो माहौल पूरी तरह बदल गया। रैना ने न केवल फैंस का अभिवादन स्वीकार किया, बल्कि अपने बल्ले से पुराना जलवा भी बिखेरा।

नूर अहमद की गेंद पर शानदार प्रहार इवेंट के दौरान एक दोस्ताना मुकाबले में रैना का सामना सीएसके के स्टार स्पिनर नूर अहमद से हुआ। रैना ने बिल्कुल अपने चिर-परिचित अंदाज में नूर अहमद की गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेज दिया। इस गगनचुंबी छक्के ने साबित कर दिया कि रैना की टाइमिंग और पावर अभी भी बरकरार है। सीएसके ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

फेन-फेवरेट और रिकॉर्ड की मशीन सुरेश रैना को मिस्टर आईपीएल यूँ ही नहीं कहा जाता। उन्होंने आईपीएल के 205 मुकाबलों में 5,528 रन बनाए हैं। आज भी वे सीएसके के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 200 मैचों की 195 पारियों में उनके नाम 5,529 रन दर्ज हैं, जबकि दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी (5,314 रन) का नाम आता है।

हॉल ऑफ फेम में मिली जगह रैना का सीएसके के साथ रिश्ता सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है। हाल ही में इस दिग्गज खिलाड़ी को मैथ्यू हेडन के साथ टीम के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। रैना ने नूर अहमद की तारीफ करते हुए कहा कि, इस साल नूर ही हमें ट्रॉफी जिताएंगे।

IPL 2026 के लिए सीएसके का मजबूत स्क्वाड सीएसके ने नए सीजन के लिए एक संतुलित टीम तैयार की है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी, संजू सैमसन, शिवम दुबे, नूर अहमद, खलील अहमद और राहुल चाहर जैसे खिलाड़ी इस बार पीली जर्सी में अपना दम दिखाएंगे। रैना का यह विटेंज अवतार टीम के खिलाड़ियों और फैंस के मनोबल को और ऊंचा करने वाला है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर खौफनाक हादसा: जब एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की एक चूक से रनवे पर टकराए विमान और ट्रक

Story 1

‘PCB को भारतीय जासूस कंट्रोल कर रहे हैं...’, वकार यूनिस का अजीबोगरीब बयान वायरल

Story 1

चुनाव आयोग के पत्र पर बीजेपी की मुहर : केरल में मचा सियासी बवाल, क्या है पूरा मामला?

Story 1

मोहब्बत ले डूबी: रोमांस के चक्कर में खाई में गिरा कपल, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें

Story 1

ईरान से ट्रंप को मिला कीमती तोहफा , आखिर क्या है ये रहस्यमयी डील?

Story 1

अपहरणकर्ताओं को चकमा देकर 17 किमी पैदल घर लौटे 7 कुत्ते, बहादुरी का वीडियो वायरल

Story 1

ट्रंप के एक ट्वीट और ईरान के इनकार से हिला वॉल स्ट्रीट, 56 मिनट में डूबे-उतरे 280 लाख करोड़

Story 1

आपको जंगल का निवासी तक सीमित रखना चाहती है भाजपा , राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

Story 1

ट्रेन में गूंजी कठपुतली की हंसी: वेंट्रिलोक्विज्म के जादू ने यात्रियों को किया हैरान

Story 1

14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर को 10 किलो में बदलने की खबर का सच: सरकार ने किया बड़ा खुलासा